पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक 55 वर्षीय महिला उषा देवी की हत्या खुद उसकी बेटी ने ही की थी। आरोपी बेटी ने इस काम में अपने पति और दो अन्य लोगों की भी मदद ली थी। पुलिस ने सभी चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
https://samachardoot.in/2022/02/06/bsf-foils-major-smuggling-attempt-three-pakistani-smugglers-killed/
शामली जिले में एक बेटी द्वारा मां की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शामली पुलिस ने हत्या की आरोप बेटी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि उषा देवी कांधला थाना क्षेत्र के तहत शामली में रामपुर खेड़ी गांव के जंगल में 31 जनवरी को मृत मिली थी।
https://samachardoot.in/2022/02/06/agriculture-departments-special-initiative-to-make-malnutrition-free-district-farmers-of-barmkela-are-planting-ragi-crop-in-large-quantity/
पुलिस अधीक्षक सुरीति माधव ने बताया कि ऐसा आरोप है कि उषा देवी की बेटी प्रियंका ने अपने पति शिवम और दो अन्य लोगों राजेंद्र और नौशाद की मदद से अपनी मां की गला घोंटकर हत्या की थी।
https://samachardoot.in/2022/02/06/there-will-be-no-relief-from-winter-now-there-are-chances-of-rain-again-next-week/
उन्होंने कहा कि प्रियंका ने अपनी मां की मर्जी के खिलाफ जाकर तीन साल पहले शिवम से शादी की थी। उषा ने उनकी शादी को स्वीकार नहीं किया था, जिससे प्रियंका नाराज थी और उसने अपनी मां की हत्या करने का फैसला किया था।
https://samachardoot.in/2022/02/06/political-parties-start-spying-on-candidates-give-instant-report-to-party-high-command-jamesbond/
इस हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए पुलिस ने कई एंगल से तफ्तीश शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस को मृतका की बेटी प्रियंका की भूमिका कुछ संदिग्ध लगी। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि प्रियंका ने लव मैरिज की थी और इस बात को लेकर उषा उससे नाराज थी।
https://samachardoot.in/2022/02/06/10th-student-gave-up-her-life-after-mobile-phone-broke-wrote-in-suicide-note-papa-forgive-me/
पुलिस ने जब सख्ती से प्रियंका से पूछताछ की तो इस हत्याकांड से पर्दा उठ गया। पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।









