साइबर फ्रॉड अब पैनकार्ड को हथियार बनाकर ऐसे उड़ा ले रहे आपकी मेहनत की कमाई……..पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

साइबर अपराधी नए-नए हथकंडे अपनाकर लगातार लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। उनका नया हथियार बन गया आपका पैनकार्ड। अब पैनकार्ड अपडेट करने का झांसा देकर बैंक खाते से रुपए उड़ा लेने का नया मामला उजागर हुआ है। ताजा मामला रांची का है।

https://samachardoot.in/2022/02/09/mother-sold-her-son-for-1-lakh-and-then-did-the-kidnapping-case-9-police-squad-solved-the-case-like-this-read-full-news/

झारखंड के रांची के किशोरगंज के रहने वाले एक युवक रमाकांत चंद्राकार को साइबर अपराधियों ने पैनकार्ड अपडेट करने का लिंक भेजकर उनके  खाते से 95 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली। इस संबंध में किशोरगंज इरगु टोली निवासी रमाकांत चंद्राकार ने हिंदपीढ़ी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है।

https://samachardoot.in/2022/02/08/annadata-dying-in-the-country-17000-farmers-committed-suicide-in-three-years/

पीड़ित रमाकांत ने पुलिस को बताया कि बीते पांच फरवरी को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। इसके बाद एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया। उसने कहा कि उनका पैनकार्ड अपडेट करना है। भेजे गए लिंक को डाउनलोड कर लें और उसमें मांगी जा रही सभी जानकारी भर दें।

https://samachardoot.in/2022/02/08/the-husband-killed-his-own-wife-the-killer-accompanied-the-dead-body-read-full-news/

युवक रमाकांत साइबर फ्रॉड की चाल को नही समझ सका और उसने लिंक को दबा दिया। जैसे ही रमाकांत ने मोबाइल में आए लिंक को डाउनलोड किया। उनके खाते से पहले 45 हजार और कुछ देर बाद 50 हजार रुपए की निकासी हो गई। उन्होंने जब उस मोबाइल नंबर पर फोन किया तो वह स्वीच ऑफ आने लगा। तब जाकर उसे समझ में आया कि साइबर फ्रॉड ने उसे अपना शिकार बना लिया।

https://samachardoot.in/2022/02/08/https-samachardoot-in-2022-02-08-after-selling-the-minor-daughter-the-6-year-old-son-also-got-a-deal-absconded-by-selling-it-for-50-thousand-rupees-read-full-news/

उन्होंने तुरंत बैंक के टोल फ्री नंबर पर फोन कर अपने खाते को ब्लॉक कराया। खाता बंद कराने के बाद उसने पुलिस को घटना की सूचना दी। हिंदपीढ़ी थाने में पीड़ित के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज हो गयी है। प्राथमिकी के आधार पर हिंदपीढ़ी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगा रही है कि राशि की निकासी किस बैंक से और कहां हुई है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें