परिजनों के मरने पर यहां है अजीब नियम, महिलाएं काट लेती हैं अपनी उंगली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इक्कीसवीं शताब्दी अत्यंत आधुनिक मानी जाती है लेकिन आज भी दुनिया की कुछ ऐसी जनजातियां है जो अपनी अजीब परंपराएं निभा रही हैं। इन परंपराओं के बारे में यकीन करना बेहद मुश्किल होगा लेकिन वे इसी अपनी संस्कृति का हिस्सा मानती हैं।

कई बार सरकार या प्रशासन की रोक के बावजूद भी ऐसी चीजें नहीं रुकती हैं। इंडोनिशिया में एक ऐसी ही जनजाति है, जिसका नाम दानी जनजाति है। यहां जब कोई मरता है तो महिलाएं अजीब काम करती हैं।

https://samachardoot.in/2022/02/09/took-his-fathers-life-by-strangulation-and-was-absconding-when-the-police-caught-the-accused-it-was-revealed-thats-why-the-incident-was-done-read-full-news/

दरअसल, इंडोनिशिया की दानी जनजाति दुनियाभर में अपनी अलग संस्कृति और मान्यता के लिए प्रसिद्ध है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस जनजाति के महिलाओं बीच अपनी ही उंगली काटने की मान्यता प्रचलित है।

https://samachardoot.in/2022/02/09/business-couple-consumed-poison-by-doing-facebook-live-wife-died-the-reason-given/

यह एक ऐसी अजीब परंपरा है जिसमें घर की महिला को भयानक कष्ट सहन करना पड़ता है। और यह सब तब होता है जब घर के किसी सदस्य की मौत हो जाती है। बताया जाता है कि इस प्रथा को इंडोनेशिया की सरकार ने बैन कर दिया था लेकिन वहां की महिलाएं इसका पालन करती हैं।

https://samachardoot.in/2022/02/09/cyber-fraud-is-now-taking-away-your-hard-earned-money-by-making-pan-card-a-weapon-read-full-news/

दानी जनजाति में जब घर के किसी सदस्य की मौत हो जाती है तो दुख व्यक्त करने के लिए उस सदस्य की याद में महिला को अपनी एक अंगुली काटनी होती है। यदि किसी के घर में चार सदस्यों की मौत होती है तो उसे चार अंगुलियां काटनी पड़ती हैं।

https://samachardoot.in/2022/02/09/the-youth-is-trapped-in-the-gorge-of-the-hill-for-43-hours-the-efforts-of-the-army-continue/

यहां ऐसी मान्यता है कि मृतक की आत्मा को शांति देने के लिए ऐसा किया जाता है। इसके साथ ही उंगली काटना यह भी दर्शाता है कि मरने वाले के जाने का दर्द उंगली के दर्द के आगे कुछ नहीं है।

https://samachardoot.in/2022/02/09/mother-sold-her-son-for-1-lakh-and-then-did-the-kidnapping-case-9-police-squad-solved-the-case-like-this-read-full-news/

 

इतना ही नहीं आश्चर्य की बात यह है कि उंगली का उपरी हिस्सा काटने के लिए पत्थर से बने ब्लेड का इस्तेमाल किया जाता है। कुछ मामलों में तो बिना ब्लेड के ही उंगली काट दी जाती है। लोग उंगली को चबाते हैं और फिर बीच से रस्सी के जरिए जोर से बांध देते हैं जिससे खून का दौरान रुक जाता है, फिर उसे काट दिया जाता है। इंडोनेशिया के जयाविजया प्रांत के में इस जनजाति के लोग काफी संख्या में रहते हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें