सावधान! अंजान नंबर से आई वीडियो कॉल उठाना आपको पड़ सकता है भारी, ब्लैकमेलिंग के लिए साइबर ठग कर रहे हैं इस्तेमाल, ये बरते सावधानियां

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

साइबर अपराधियों द्वारा कभी हैकिंग तो कभी जालसाजी कर जेब पर डाका डाले जाने की घटनाएं तो आप सुनते ही हैं, लेकिन अब ये ब्लैकमेलिंग के धंधे में भी उतर गए हैं। साइबर ठग ब्लैकमेलिंग के लिए ‘न्यूड कॉल स्कैम’ जैसे हथकंडों का इस्तेमाल काफी तेजी से कर रहे हैं। इसलिए आपके पास अगर किसी अंजान नंबर से वीडियो कॉल आती है तो सावधान हो जाइए, नहीं तो लेने के देने पड़ जाएंगे और आप साइबर अपराधियों के मकड़जाल में फंसकर इज्जत की खातिर लाखों रुपये गंवा देंगे।

https://samachardoot.in/2022/02/10/came-in-the-procession-went-to-jail-know-what-was-the-reason-read-the-full-news/

खास बात यह है कि ब्लैकमेलिंग के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले इस ‘न्यूड कॉल स्कैम’ के लिए दिल्ली के तीन पड़ोसी प्रदेशों के तीन जिले बरमूडा ट्राएंगल जैसे बन गए हैं। यूपी, हरियाणा और राजस्थान के मथुरा, मेवात और भरतपुर जिले के साइबर अपराधियों के संपर्क में आने पर लोग उनके जाल में फंसने से बच नहीं पा रहे। ये तीन इलाके इनदिनों साइबर अपराध के लिए तो कुख्यात हो ही गए हैं। साथ ही इन दिनों ब्लैकमेलिंग के लिए तेजी से बढ़े न्यूड कॉल स्कैम को लेकर ज्यादा चर्चा में हैं। देशभर में सामाने आने वाले इस तरह के मामलों में ज्यादातर केस इन इलाकों से ही जुड़े हैं।

https://samachardoot.in/2022/02/10/during-the-love-festival-valentines-week-the-loving-couple-paid-the-price-of-love-by-giving-their-lives-know-the-whole-matter-read-full-news/

व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिये अनजाने नंबर से वीडियो कॉल आता है और फिर आपकी फोटो या वीडियो को कैप्चर करके उसे मॉर्फ किया जाता है। इसके बाद इसे न्यूड फोटो या वीडियो में तब्दील कर दिया जाता है। फिर उसे वायरल करने की धमकी दी जाती है फिर पैसे ऐंठे जाते हैं।

https://samachardoot.in/2022/02/10/15-lakh-rupees-came-in-the-farmers-jan-dhan-account-he-got-the-house-built-later-the-bank-said-there-was-a-mistake-%e0%a4%b2/

कई लोग अपने न्यूड फोटो या वीडियो देखकर, बदनामी होने से डर जाते हैं और ब्लैकमेलर को उनकी मुंहमांगी कीमत देने को मजबूर हो जाते हैं। इज्जत के डर में यह लोग ठगों को पैसा दे देते हैं। ऐसे केस बहुत कम ही दर्ज भी होते हैं।

https://samachardoot.in/2022/02/10/people-used-corona-test-kit-fiercely-to-avoid-long-line-corona-test-kit-sold-indiscriminately-in-third-wave/

इसमें आपको फेसबुक, व्हाट्सएप या अन्य सोशल मीडिया माध्यम से आपके मैसेज या कॉल पर कोई अंजान महिला बात करती है। बात करते-करते जब आपकी उससे दोस्ती हो जाती है तो वह आपको वीडियो कॉल करती है और आपके वीडियो कॉल में शामिल होते ही आपकी फोटो ले ली जाती है।

https://samachardoot.in/2022/02/10/the-tire-was-stuck-in-the-crocodiles-neck-for-five-years-this-person-did-a-miracle-read-the-full-news/

अगर उस वीडियो कॉल पर आप एक सेकेंड के लिए भी आते हैं, तो सामने वाला व्यक्ति आपकी फोटो ले लेता है। उसके बाद फोटो मॉर्फ कर आपका एक वीडियो क्रिएट कर उसे आपको भेज ब्लैकमेल करने की कोशिश की जाती है।

https://samachardoot.in/2022/02/10/filthy-act-with-3-year-old-girl-by-luring-toffee-59-year-old-arrested/

ये सावधानी बरतें
– सोशल मीडिया अकाउंट के प्रोफाइल को हमेशा लॉक रखें
– अपने फेसबुक प्रोफाइल पर प्राइवेसी सेटिंग करके रखें।
– अंजान नंबर से आई वीडियो कॉल रिसीव न करें।
– किसी भी अजनबी को अपने प्रोफाइल के बारे में पूरी जानकारी नहीं दें।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें