रेलवे ने तीन महीने में 12 लाख बेटिकट यात्रियों से वसूले 69 करोड़ रुपए; बिना मास्क पकड़े गए 1414 लोग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पूर्व मध्य रेल द्वारा बिना टिकट और उचित प्राधिकार के यात्रा करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। पूरे जोन में सघन टिकट जांच अभियान चल रहा है। अभियान के तहत तीन माह में ही रेलवे को बैगर टिकट यात्रा करने वालों से 69 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है।

https://samachardoot.in/2022/02/12/sonali-the-wife-of-the-kidnapped-engineer-ashok-appeals-to-the-naxalites-leave-the-husband-my-two-small-daughters/

सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि तीन माह (नवंबर, दिसंबर, 2021 व जनवरी, 2022) में जांच अभियान के तहत बिना टिकट के 12.21 लाख यात्री पकड़े गए। इनसे जुर्माना के रूप में 30.22 करोड़ तथा किराए के रूप में 39.13 करोड़ वसूले गए।

https://samachardoot.in/2022/02/12/two-more-girls-died-due-to-eating-sesame-laddus-three-died-two-still-serious/

ऐसे में रेलवे को 69.35 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। यह पिछले पांच वर्षों में सर्वाधिक है। पिछले वर्ष की तुलना में 1300 एवं 2019-20 की तुलना में 140 प्रतिशत अधिक राजस्व जुर्माना मद में आया। पूर्व मध्य रेल के सभी पांचों मंडलों के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर विशेष टिकट जांच अभियान चल रहा है।

https://samachardoot.in/2022/02/12/the-streets-of-the-village-were-deserted-the-survivors-of-the-count-hundreds-of-people-fled-in-one-and-a-half-months/

अभियान के तहत यात्रियों को मास्क पहनने के प्रति भी जागरूक किया गया तथा मास्क न पहनने वाले यात्रियों से जुर्माना वसूला गया। पिछले वर्ष दिसंबर में 84 यात्रियों से 27,300 व जनवरी में 1330 यात्रियों से 2.99 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।

https://samachardoot.in/2022/02/12/the-boys-father-was-murdered-by-the-grave-the-family-members-of-the-girl-committed-the-crime/

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें