मेरी कोई गलती नहीं थी, फिर भी थाने ले गए…….युवक ने कर ली खुदकुशी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली के हरिनगर में हुई झपटमारी के एक मामले में आरोपी को पकड़ने के लिए मायापुरी थाना पुलिस ने सभी के सामने उसके दोस्त युवक को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। आरोपी के पकड़े जाने पर पुलिस ने युवक को छोड़ दिया लेकिन बगैर कुछ गलत किए थाने ले जाए जाने से आहत हो उसने जान दे दी।

https://samachardoot.in/2022/02/14/found-deceit-and-deceit-in-love-today-we-will-tell-you-about-the-love-stories-of-the-rivers-of-chhattisgarh-read-full-news/

युवक ने आत्महत्या से पहले बनाए तीन मिनट के वीडियो में पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने से अपने परिवार की बेइज्जती होने की बात कही है। हरिनगर थाना पुलिस ने सूरज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले में जांच कर रही है।

https://samachardoot.in/2022/02/14/this-is-how-theft-in-mnrega-will-stop-lack-of-will-power-in-the-government-corrupt-take-advantage-of-complexities/

पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीन जनवरी को मायापुरी थाना पुलिस को मुकेश नाम के शख्स ने मोबाइल झपटमारी की शिकायत दी थी। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस की जांच में सामने आया कि चोरी के मोबाइल का इस्तेमाल जो शख्स कर रहा है, वह सूरज नाम के युवक के संपर्क में है। पुलिस ने सूरज की जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह परिवार के साथ पीली कोठी, हरिनगर में रहता है और कपड़े की दुकान में काम करता है।

https://samachardoot.in/2022/02/14/three-youths-were-taking-a-lift-in-the-truck-the-driver-hit-such-a-brake-that-the-neck-was-cut-by-an-iron-sheet/

मायापुरी थाना पुलिस ने रविवार को आरोपी के बारे में जानकारी जुटाने और उसकी पहचान करने के लिए सूरज को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस की पूछताछ में सूरज ने अंकित और उसके भाई अभिषेक के बारे में बताया, जिसके जरिए पुलिस अभिषेक उर्फ टाइगर तक पहुंच गई।

https://samachardoot.in/2022/02/13/the-general-public-should-cooperate-the-residents-of-the-city-will-get-relief-from-the-problem-of-jam-maheshwar-nag/

अभिषेक के पास से पुलिस ने झपटमारी का मोबाइल भी बरामद कर लिया। अभिषेक पहले भी लूट के एक मामले में शामिल रहा है। अभिषेक के पकड़े जाने पर पुलिस ने सूरज को छोड़ दिया और वह अपने घर लौट आया। घर आने के बाद परेशान सूरज ने एक वीडियो बनाया और फंदे से लटककर जान दे दी।

https://samachardoot.in/2022/02/14/the-person-has-been-eating-the-banks-stumbling-block-for-five-years-to-get-the-disabled-pension-both-the-hands-are-severed-yet-the-bank-is-asking-for-thumb-impression/

खुदकुशी से पहले बनाए तीन मिनट के वीडियो में सूरज रोते हुए कह रहा है कि मेरी कोई गलती नहीं थी, फिर भी पुलिस मुझे थाने लेकर गई। इससे मेरे परिवार की बेइज्जती हुई है। रविवार को मैं काम पर गया हुआ था। एक पुलिस वाले ने कॉल कर कहा वह मायापुरी थाने से बोल रहा है।

https://samachardoot.in/2022/02/13/tiger-skin-turned-out-to-be-dogs-case-of-wildlife-smuggling-turned-out-to-be-false-in-dna-report/

कुछ काम है, आ जाओ। मैं घर आ गया। वहां मौजूद दो पुलिसकर्मी सबके सामने मुझे बाइक पर बिठाकर थाने ले गए। मेरी कोई गलती नहीं थी। इसके बाद मेरे दोस्तों को बुलाया। मुझसे कहा कि अंकित को बुला दे तो हम तुझे छोड़ देंगे। मैं अंकित को बुला लाया तो अंकित के भाई को बुलाने के लिए कहा। 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें