सज-धज कर तैयार थी दुल्हन, दरवाजे पर हो रहा था बारात का इंतजार, पल भर में शादी की खुशियां मायूसी में बदली… थाने पहुंचा मामला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बारात की सारी तैयारियां पूरी हो गयी थी। दुल्हन सज-धज कर तैयार थी। दरवाजे पर शहनाई गूंज रही थी। लोग बारात के स्वागत के लिए तैयार बैठे थे, लेकिन बारात नहीं आने से सारी तैयारियां धरी-की-धरी रह गयी। मामला पटना के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के नया टोला सिमरी का है।

https://samachardoot.in/2022/02/19/when-the-young-man-reached-the-second-procession-by-mistake-the-people-of-the-procession-mistook-him-as-a-thief-read-full-news/

 

बारात नहीं आने से परिजनों का बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को बारात बिक्रम से आनी थी। इसी बीच वर पक्ष के लोगों की ओर से फोन पर लड़की के पिता से कह दिया गया कि बारात नहीं आएगी। इससे लड़की के परिवार और रिश्ते-नातेदारों में मायूसी छा गई।

https://samachardoot.in/2022/02/19/snake-charmers-are-finding-it-difficult-to-earn-a-livelihood-are-not-getting-government-benefits-request-for-caste-recognition-from-the-government/

 

लड़की के पिता ने बताया कि तैयारियों के बीच लड़की के पिता ने लड़के वालों से फोन पर पूछा कि बारात किस समय तक आ जाएगी और कितने आदमी आ रहे हैं, तो उसे बताया गया कि बारात नहीं आ पाएगी। क्योंकि लड़के का अभी उम्र कम है।

https://samachardoot.in/2022/02/19/the-wife-went-to-the-relatives-place-then-the-husband-brought-the-girlfriend-home-then-it-happened-that-read-full-news/

 

लड़की के पिता का कहना है कि उन्होंने अपनी इज्जत का वास्ता दिया और बारात लाने की विनती की लेकिन लड़के वालों ने उसकी एक न सुनी और वे बारात लेकर नहीं आए। इसके कारण पल भर में शादी की खुशियां मायूसी में बदल गईं। तैयारियां रोक दी गईं।

https://samachardoot.in/2022/02/19/how-will-online-education-of-students-be-like-this-promises-of-tablets-no-electricity-in-3339-schools/

बारात नहीं आने से लड़की भी सदमे में है। लड़की के पिता ने वर पक्ष के खिलाफ शादी से इनकार करने की थाने में शिकायत की है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें