अब सीधे घाट से बालू का कर सकते हैं उठाव, करना होगा ये सब काम…….पढ़े पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राज्य भर में बालू कि किल्लत से लोग परेशान हैं। घर या व्यावसायिक भवन बनाने वालों को अधिक कीमत बालू की चुकानी पड़ रही है। मगर ज्यादा मात्रा में किसी को बालू की जरूरत है तो वे सीधे घाट से ही बालू का उठाव कर सकते हैं।

https://samachardoot.in/2022/02/20/the-wife-was-giving-heart-to-the-lover-in-the-clinic-both-of-them-had-got-married-and-then-the-husband-carried-out-the-dreadful-incident/

झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड यह मौका दे रहा है। अस्थायी व्यवस्था के तहत राज्य भर में स्थित बालू घाटों पर बचे हुए बालू को सीधे उपभोक्ताओं से 31 मार्च 2022 तक बालू की बिक्री करने के लिए आवेदन मांगा गया है।

https://samachardoot.in/2022/02/20/congratulations-you-have-won-the-iphone-13-this-message-which-has-pauped-hundreds-can-also-come-to-you/

उपभोक्ता (आवेदक) मांग पत्र के साथ बालू की आवश्यकता से संबंधित कागजात भी उपलब्ध कराना होगा। जो उपभोक्ता किसी बालू-घाट के बालू की मात्रा का अधिकतम खरीद करेंगे उनको प्राथमिकता दी जाएगी।

https://samachardoot.in/2022/02/20/engineering-students-are-joining-crime-know-how-they-give-bluffs-read-full-news/

 

 

कोई भी उपभोक्ता बालू घाट से बालू का उठाव कर उसे बाजार में नहीं बेच सकते। जेएसएमडीसी के बालू प्रभारी की ओर से यह स्पष्ट कहा गया है कि आवेदन के साथ आवेदनकर्ताओं को यह शपथ पत्र देना होगा कि वे बालू की बिक्री बाजार में नहीं करेंगे।

https://samachardoot.in/2022/02/20/weather-will-change-again-from-february-22-23-chances-of-rain-for-these-districts/

 

जिन्हें बालू की खरीदारी करनी है वे अपना आवेदन 21 से 28 फरवरी तक नेपाल हाउस स्थित जेएसएमडीसी के बालू-प्रकोष्ठ में कार्यालय अवधि के दौरान जमा कर सकते हैं।

https://samachardoot.in/2022/02/19/the-bride-was-ready-waiting-for-the-procession-at-the-door-in-a-moment-the-happiness-of-marriage-turned-into-despair-the-matter-reached-the-police-station/

 

जेएसएमडीसी की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि जिन्हें खरीद और उठाव की अनुमति मिलेगी उन्हें 31 मार्च 2022 तक संपूर्ण बालू का उठाव करना होगा।

https://samachardoot.in/2022/02/19/when-the-young-man-reached-the-second-procession-by-mistake-the-people-of-the-procession-mistook-him-as-a-thief-read-full-news/

 

अगर ऐसा नहीं करते हैं तो भी तय मात्रा के अनुरूप संपूर्ण देश राशि का भुगतान करना होगा। 31 मार्च तक उठाव नहीं करने वाले उपभोक्ता की ओर से की गई जमा राशि को भी जब्त कर लिया जाएगा।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें