कांकेर जिले में एक 75 साल के बुजुर्ग को अपने से आधी उम्र की लड़की से प्यार हो गया। बुजुर्ग ने अपनी प्रेमिका से शादी भी कर ली और उसे लेकर घर भी आ गया। जब इस बात की जानकारी बुजुर्ग के बेटे को हुई तो वह काफी नाराज हो गया।
https://samachardoot.in/2022/02/21/now-sand-can-be-lifted-directly-from-the-ghat-all-this-work-will-have-to-be-done-read-full-news/
पिता द्वारा उससे भी छोटी उम्र की मां लाने से पुत्र ने घर में तोड़फोड़ करते हुए गालीगलौज कर दी। प्यार की राह में अड़ंगा अटका रहे दुश्मन बेटे की शिकायत लेकर पिता थाने पहुंच गया।
https://samachardoot.in/2022/02/21/this-village-was-shaken-by-the-terror-of-wild-elephant-elephants-fiercely-created-uproar-broke-the-house-after-harvest-grain-read-full-news/
कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक प्यार, शादी और विवाद का यह मामला ग्राम हाट कोंगेरा का है। 75 वर्षीय लखन लाल देवांगन को 40 साल की महिला मीना देवांगन से प्यार हो गया। दोनों ने लव मैरिज कर ली। जब बुजुर्ग अपने प्रेमिका को घर लेकर पहुंचा तो उसके 45 वर्षीय बेटे दिनेश देवांगन ने नाराजगी जताई।
https://samachardoot.in/2022/02/21/what-kind-of-child-nutrition-scheme-is-this-expiry-eggs-sent-for-children-pressure-to-distribute-on-anganwadi-workers/
लखन अपनी प्रेमिका के साथ थाने पहुंच गया और अपने बेटे के खिलाफ गालीगलौज व मारपीट करने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के अनुसार लखनलाल ने बताया कि 10 साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। अकेले जीवन गुजारना मुश्किल हो गया, इसलिए उसने मीना देवांगन से शादी कर ली। दोनों की शादी को सामाजिक मान्यता मिल गई है, लेकिन बुजुर्ग का बेटा दिनेश इसके खिलाफ हो गया।
https://samachardoot.in/2022/02/21/now-the-electricity-of-government-institutions-will-be-cut-like-common-people-these-government-departments-owe-506-crores-read-the-list/
कोतवाली थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि पिता की शादी से पुत्र काफी नाराज था। इसे दोनों के बीच विवाद हुआ। पिता इसकी शिकायत लेकर थाने आया था। दिनेश का कहना था कि उसके पिता ने प्रेम विवाह किया है।
https://samachardoot.in/2022/02/21/elephant-fell-into-deep-gorge-life-was-saved-using-archimedes-principle-view-video/
मेरे से छोटी उम्र की महिला से शादी की है और अब उसे मुझे मां कहना पड़ेगा। प्रेम विवाह से पुत्र इतना नाराज हुआ कि उसने घर में हंगामा खड़ा कर दिया। शिकायत लेकर बुजुर्ग आया था। दोनों को समझाया गया। पिता ने शिकायत वापस ले ली। अब मामला बिल्कुल ठीक है।









