राजधानी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की शादी कहीं और तय होने से नाराज होकर पहले उस पर जानलेवा हमला कर दिया और फिर आरोपी युवक ने अपने घर जाकर आत्महत्या कर ली।
https://samachardoot.in/2022/02/21/elephant-fell-into-deep-gorge-life-was-saved-using-archimedes-principle-view-video/
पुलिस के मुताबिक, 21 फरवरी को पुलिस को एक शख्स ने जानकारी दी कि उसकी 22 साल की बेटी पर एक शख्स ने हमला कर दिया है, जिससे बेटी के सिर पर काफी गंभीर चोट आई है। लड़की को घायल हालत में इलाज के लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
https://samachardoot.in/2022/02/21/now-sand-can-be-lifted-directly-from-the-ghat-all-this-work-will-have-to-be-done-read-full-news/
युवती के पिता ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी एक दीपक के साथ तय की थी, लेकिन उसका एक पड़ोसी उससे शादी करना चाहता था और इस सगाई से नाराज था। सोमवार को जब वह अपने ऑफिस जा रही थी तो आरोपी ने उसके सिर पर हमला कर दिया।
https://samachardoot.in/2022/02/21/this-village-was-shaken-by-the-terror-of-wild-elephant-elephants-fiercely-created-uproar-broke-the-house-after-harvest-grain-read-full-news/
युवती के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 307 (हत्या की कोशिश) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए टीम बनाई गई। आरोपी की तलाश के दौरान पुलिस को जानकारी मिली की आरोपी ने गाजियाबाद के लोनी में इलाके में अपने घर में आत्महत्या कर ली है।
https://samachardoot.in/2022/02/21/what-kind-of-child-nutrition-scheme-is-this-expiry-eggs-sent-for-children-pressure-to-distribute-on-anganwadi-workers/
पुलिस के मुताबिक, लड़की और लड़का दोनों गाजियाबाद के लोनी इलाके के रहने वाले हैं। आरोपी युवक लड़की का पड़ोसी था। इस घटना की एफआईआर दिल्ली के ज्योति नगर थाने में दर्ज की गई है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।









