गोवंशीय पशुओं के झुंड ट्रेन संचालन में बड़ी बाधा बनने लगे हैं। आए दिन बड़ी संख्या में गोवंशीय पशु ट्रेनों से टकराकर रेल संचालन में बाधा बनते हैं।
https://samachardoot.in/2022/02/27/i-am-a-goddess-i-will-make-you-blind-with-a-curse-the-drama-of-the-woman-in-front-of-the-electricity-team-that-went-to-collect-the-dues-read-full-news/
सोमवार की भोर में तीन बजे के करीब मीरानपुर कटरा स्टेशन के पास हादसा हुआ। गोवंशीय पशुओं का झुंड मालगाड़ी से टकरा गया। इसमें पांच गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। इस वजह से करीब पौन घंटे तक लखनऊ रूट की गाड़ियों का संचालन प्रभावित रहा।
https://samachardoot.in/2022/02/27/father-had-dug-borewell-7-year-old-innocent-fell-while-playing-second-incident-within-four-days/
आरपीएफ़ के मुताबिक, सोमवार की भोर में तीन बजे रेल कंट्रोल को मालगाडी के लोको पायलट ने सूचना दी, मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन के पास आउटर पर गोवंशीय पशुओं का झुंड मालगाड़ी से टकराया है।
https://samachardoot.in/2022/02/27/another-success-of-manish-nagar-the-accused-of-rape-absconding-for-five-years-arrested-in-the-village-of-up/
इसमें कई गोवंशीय पशु कट गए। मारे गए गोवंशीय पशुओं के अवशेष इंजन के नीचे फ़ंसने से ट्रेन संचालन आगे नहीं बढ़ रही थी।
https://samachardoot.in/2022/02/27/iti-student-made-a-video-and-said-i-will-hang-know-what-was-the-matter/
सूचना पर रात में ही मीरानपुर कटरा और तिलहर से रेल कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वहां रेल ट्रैक पर पांच गोवंशीय पशु मृत पड़े थे। कर्मचारियों ने उनको वहां के हटाया।
https://samachardoot.in/2022/02/27/alive-woman-was-called-dead-by-doctors-issued-date-certificate-body-stir-at-post-mortem-house-and-then/
पौन घंटे के बाद ट्रेन संचालन शुरू हुआ। गाड़ियों को भी कुछ देर के लिए पितांबरपुर, रसुइया, टिसुआ के बीच रोका गया।








