रायगढ़। जिले में सड़क दुर्घटनाओं का क्रम थमने का नाम नही ले रहा। रफ्तार के कहर से आये दिन बेगुनाहों के खूनों से सड़के लाल हो रही है।
https://samachardoot.in/2022/03/02/second-indian-dies-in-ukraine-sandalwood-of-punjab-dies-due-to-illness/
इसी क्रम में आज सुबह एक ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए एक बाइक को जोरदार ठोकर मार दी, इस घटना में 2 युवकों की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वही एक को गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल कराया गया है।
https://samachardoot.in/2022/03/02/traveling-will-be-done-on-general-ticket-even-in-long-distance-trains-know-how/
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह तकरीबन साढ़े 6 बजे रायगढ़ खरसिया हाइवे में ग्राम चपले के पास का वक़्त एक ह्रदयविदारक घटना सामने आई, जब ट्रक चालक ने तेज़ एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में लिया।
https://samachardoot.in/2022/03/02/do-not-consume-alcohol-on-holi-the-bike-squad-will-keep-an-eye-on-every-corner-deputy-deputy-commissioner-gave-these-instructions/
इस दुर्घटना में 2 युवकों की जहां घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक अन्य युवक को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार ठुसेकेला से किसी काम के सिलसिले में रायगढ़ आ रहे थे, इसी दरम्यान चपले के पास यह दुर्घटना घटी।
https://samachardoot.in/2022/03/02/identity-change-arrested-along-with-builder-family-fleeing-dubai-cheated-more-than-800-flat-buyers/
इस दुर्घटना में मृतकों की शिनाख्त नही हो पाई है। इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को शांत करते हुए मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाते हुए दुर्घटनाकारी वाहन को जप्त कर लिया गया।









