सुहागरात से पहले दुल्हन संग दूल्हे के रिश्तेदार ने की अजीब हरकत, अगले दिन थाने पहुंच गई नई-नवेली बहू, जानें पूरा मामला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। रिश्ता तय होने के बाद लड़की ने जो ख्वाब देखे थे सब धरे के धरे रह गए। न तो यहां उसका ससुराल वालों ने साथ दिया था और न ही उसके पति ने। यहां नई-नवेली दुल्हन के साथ जो हुआ, उस बारे में उसने कभी ख्वाब में भी नहीं सोचा था। लड़की को मजबूरन सुहागरात से पहले ही सीधे थाने जाना पड़ गया। दरअसल एक लड़की शादी के बाद मायके से विदा होकर अपनी ससुराल पहुंची थी।

https://samachardoot.in/2022/03/09/with-the-initiative-of-maheshwar-nag-there-is-an-improvement-in-the-deteriorating-traffic-here-the-results-are-visible-continuous-action-is-being-taken-against-those-who-are-careless-read-the-ful/

ससुराल की चौखट पर पहुंचते ही दूल्हे के एक रिश्तेदार ने उससे छेड़खानी कर दी। यह देखकर दुल्हन आब बबूला हो गई। दुल्हन ने जब इसका विरोध किया तो उल्टा उसके साथ ही मारपीट शुरू कर दी गई। इतना ही नहीं ससुराल वालों ने उसे कमरे में बंद कर दिया और भूखा-प्यासा भी रखा।

https://samachardoot.in/2022/03/10/ruthless-murder-of-dealer-killed-arun-singh-with-knife-and-spear-when-he-went-out-to-defecate/

 

अगले दिन लड़की के घर वाले पहुंचे तो बेटी को लेकर सीधे थाने पहुंच गए। लड़की और उसके घर वालों ने कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है।

https://samachardoot.in/2022/03/10/encounter-between-crpf-and-naxalites-naxalites-detonated-ied-villagers-stunned-to-hear-the-sound-of-bombs-and-bullets/

 

मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के निवासी एक किसान की बेटी की रविवार को बारात आई थी। निकाह के बाद शाम में दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंची। नव विवाहिता का आरोप है कि ससुराल में कदम रखने से पहले पति के एक रिश्तेदार ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसकी पत्नी ने झूठा आरोप लगाने की बात कहकर उसके साथ मारपीट की। कमरे में बंद कर बाहर से दरवाजे की कुंडी लगा दी।

https://samachardoot.in/2022/03/10/40-percent-of-the-population-is-forced-to-drink-dirty-water-this-is-the-reason-who-is-responsible/

 

रात में उसे खाना भी नहीं दिया गया। अगले दिन मायके वाले पहुंचे तो नव विवाहिता उनके साथ घर आ गई। यहां से वह सीधे कोतवाली पहुंची और पुलिस को पूरा किस्सा सुनाकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है। वहीं, सुलह समझौते के लिए दोनों पक्षों में पंचायत भी जुटी हुई है। एसओ सुनील मलिक ने बताया कि पारिवारिक विवाद है। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चल रहा है। नतीजा नहीं निकलने पर कार्रवाई की जाएगी।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें