अवैध संबंध के आरोप में महिला पुरुष को कपड़े उतार कर घुमाया, पेड़ से बांधकर रात भर की पिटाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

डेस्क न्यूज। झारखंड की उपराजधानी दुमका से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। अवैध संबंध के आरोप में एक अधेड़ व्यक्ति को कपड़े उतारकर घुमाया गया। उससे साथ दोनों को एक पेड़ में बांधकर रातभर पिटाई की गई। घटना जिले के मसलिया थाना इलाके की है।

इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पिटाई से बुरी तरह जख्मी महिला और पुरुष का दुमका मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रेमी युगल को तालिबानी सजा देने की घटना शनिवार शाम की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक सुनील कुमार मंडल नामक एक व्यक्ति की एक आदिवासी महिला से बातचीत होती थी। ग्रामीण दोनों पर अवैध संबंध का आरोप लगाते थे जबकि दोनों पहले से शादी शुदा हैं। शनिवार की शाम को ग्रामीणों ने उन्हें एक साथ पकड़ लिया। 20-25 की संख्या में युवकों ने दोनों को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और कपड़े उतार दिए। कई घंटों तक उनकी पिटाई की गई। उसके बाद रस्सी से बांध कर दोनों को गांव के कई टोले में घुमाया गया। घुमाने के बाद फिर से उन्हें बांध दिया गया।

मसलिया पुलिस को इसकी सूचना मिल गई। पुलिस आनन फानन में गांव पहुंची और दोनों को भीड़ के चंगुल से निकाला। दोनों को थाने लाया गया जहां से मसलिया पीएचसी में इलाज के लिए भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दुमका स्थित मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल के लिए रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों की पिटाई से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। महिला का सिर फट गया है,जबकि युवक के चेहरे पर गंभीर चोट लगी है।

इधर पीड़ित युगल ने अवैध संबंधों से साफ साफ इनकार किया है। महिला का कहना है कि वह सुनील मंडल के खेत में काम करके लौट रही थी तभी उन्हें पकड़ लिया गया।

घटना के संबंध में मसलिया थानाध्यक्ष ईश्वरदयाल मुंडा ने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाई की जाएगी। उन्होने कहा कि कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है। दुमका में पहले भी इस तरह की घटना सामने कई बार आ चुकी हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें