डेस्क न्यूज। राजस्थान के उदयपुर में एक कलयुगी बेटे ने अपने पिता की पत्थरों से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। बेटा नशा करने का आदी था और वारदात के वक्त भी उसने शराब पी रखी थी। यह घटना उदयपुर शहर में गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में उमरिया बस्ती की है।
https://samachardoot.in/2022/03/15/woman-robbed-by-running-on-the-road-in-film-style-incident-captured-in-cctv/
पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, उमरिया निवासी लिंबा (45) की उसके बेटे बाबूलाल मीणा (20) ने हत्या कर दी। दोनों के बीच पिछले पांच छह सालों से विवाद चल रहा था।
https://samachardoot.in/2022/03/14/due-to-the-knock-of-humans-in-the-homes-of-wild-animals-wild-animals-are-reaching-the-populated-area-some-leopard-somewhere-bear-and-somewhere-wild-elephant-read-full-news/
बाबूलाल अपनी दादी के पास रहता था। जानकारी के मुताबिक, बाबूलाल अक्सर शराब के नशे में रहता था। बेटे के नशा करने और बुरी आदतों की वजह से पिता ने उसे घर से निकाल दिया था। आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता था। इससे आसपास के लोग व रिश्तेदार भी परेशान थे।
https://samachardoot.in/2022/03/14/on-the-charge-of-illicit-relationship-the-woman-took-the-man-off-her-clothes-tied-her-to-a-tree-and-beat-her-overnight/
बाबूलाल सोमवार रात घर के पीछे आकर घात लगाकर बैठ गया। इसके बाद जैसे ही पिता आए, बेटे ने उन ताबड़तोड़ पत्थर बरसा दिए। इससे लहूलुहान होकर पिता नीचे गिर गया।
https://samachardoot.in/2022/03/14/illegally-selling-gas-refilling-rod-and-gas-regulator-only-then-manish-nagars-team-reached-from-the-accused-read-full-news/
दूसरा बेटा रूपलाल तुरंत पिता को लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने लिंबा को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर थानाधिकारी चैल सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। रूपलाल की रिपोर्ट पर बाबूलाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।









