विवाहिता ने लिया खौफनाक फैसला, दो मासूमों की मौत, वजह तलाशने में जुटी पुलिस…….पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झारखंड के गिरिडीह में होली के दिन एक विवाहिता ने ऐसा खौफनाक फैसला लिया कि इलाके में सनसनी फैल गई। जिले के देवरी गांव की विवाहिता ममता देवी खुदकुशी की नियत से अपने 3 साल के बेटे और 5 साल की बेटी के साथ बड़े से कुएं में कूद गई।

https://samachardoot.in/2022/03/20/going-against-the-family-the-daughter-fulfilled-her-fathers-last-wish-first-gave-the-shoulder-to-the-person-and-then-the-last-rites/

 

इस वारदात में ममता देवी खुद तो जिंदा बच गई मगर उसके दोनों मासूम बच्चे मौत के मुंह में समा गए। घटना की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है। देवरी थाना पुलिस इसकी छानबीन में जुट गई है।

https://samachardoot.in/2022/03/20/drunken-doctor-said-to-the-staff-nurse-happy-two-holi-with-a-hug-know-what-happened-then/

देवरी में शुक्रवार को होली थी। उसी दिन ममता देवी के परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा झंझट हुआ। थोड़ी देर के बाद ममता देवी अपने 2 साल के बेटे चीकू और 5 साल के बेटे सुहानी को साथ लेकर घर से निकल गई। देवरी गांव निवासी प्रमोद यादव की पत्नी ममता देवी गांव में ही खेती-बाड़ी वाले इलाके में चली गई। वहां एक बड़ा सा कुआं मौजूद है जिसे फसल की सिंचाई के लिए बनाया गया है ।

https://samachardoot.in/2022/03/20/the-young-man-was-beaten-up-badly-dragged-on-the-track-after-dying-and-threw-it/

 

अचानक ममता देवी दोनों बच्चों को लेकर उस सिंचाई कुएं में कूद गई। वहां मौजूद एक ग्रामीण ने उसे ऐसा करते देख लिया। जब शोर मची तो आसपास के लोग जुटे और काफी मशक्कत करने के बाद सब ने मिलकर तीनों को घर से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां डॉक्टर ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया। कुएं में गिरने से ममता देवी काफी चोट आई है।

https://samachardoot.in/2022/03/20/in-the-month-of-march-the-heat-removed-the-sweat-know-how-the-weather-will-be-in-the-coming-days/

 

ग्रामीणों से सूचना मिलने पर देवरी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में ही तीनों को बाहर निकाला गया था। बच्चों की मौत के बाद उनके डेड बॉडी को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया जबकि महिला का इलाज चल रहा है।

https://samachardoot.in/2022/03/20/pregnant-women-did-not-go-to-hospital-due-to-fear-of-corona-877-babies-and-61-mothers-died-at-home-read-full-news/

 

स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को बताया गया की परिवार में आपसी विवाद चल रहा है। पुलिस इस बात की जानकारी जुटाने में लग गई है किमहिला ने किस हालात में ऐसा सनसनीखेज कदम उठाया।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें