BREAKING NEWS : फिल्मी अंदाज में हो रही थी गांजे की तस्करी, मगर रायगढ़ पुलिस की सक्रियता के आगे काम न आई तरकीब, 25 किलो के साथ….पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़. रायगढ़ जिले में मादक पदार्थो की तस्करी को लेकर सतर्क पुलिस को एक के बाद एक बड़ी सफलता मिल रही है और इस कार्रवाई में ओडिसा से मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, बिहार, झारखण्ड में गांजे की तस्करी करने वाले तस्करों की कमर तोड़कर रख दी है। पिछले सप्ताह भर में तीन बड़ी कार्रवाई डोंगरीपाली पुलिस ने की और अब सरिया की पुलिस टीम ने भी दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 25 किलो गांजा जब्त किया है। साथ ही साथ तस्करी में प्रयुक्त कार भी पकड़ ली है। दोनों तस्कर महाराष्ट्र के बताए जा रहे हैं जिनसे पूछताछ जारी है।

https://samachardoot.in/2022/03/22/the-dj-operator-died-due-to-bee-bites-not-due-to-police-beating-revealed-from-cctv-footage/

 

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना ने बताया कि पलास पाटिल और मोहम्मद हुसैन को ओडिसा के रास्ते कार क्र. एमएच 31 सीजे 3456 में 25 पैकेट गांजे के रखकर महाराष्ट्र की नागपुर की ओर जाने की कोशिश सरिया पुलिस ने पकड़ा है। दोनों गांजा तस्कर इससे पहले भी ओडिसा की तरफ से गांजे की तस्करी कर चुके है और इस बार पुलिस की सर्तकता के चलते पकड़ में आ गए।

https://samachardoot.in/2022/03/22/raped-on-the-pretext-of-helping-a-girl-injured-in-a-road-accident/

 

जब्त गांजे की कीमत लगभग ढाई लाख रूपये है और अंतरराज्जीय बाजार में इसकी कीमत दोगुनी है। अभिषेक मीना ने बताया कि पकड़े गए दोनों गांजा तस्कर कपिलनगर जिला नागपुर महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और इनसे जब्त कार भी महाराष्ट्र रजिस्टेªशन की है।

https://samachardoot.in/2022/03/22/skeleton-found-in-the-field-suspected-of-missing-teenager-since-december-police-engaged-in-investigation/

 

पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना ने बताया कि ओडिसा से लगी सीमा पर सतर्क निगरानी तथा सतर्क मुखबिरों के चलते एक के बाद एक तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं और थाने में पदस्थ टीम भी बेहतर ढंग से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व पुलिस महानिरीक्षक अशो जुनेजा के दिशा निर्देश पर मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले तस्करों की हर हरकत पर नजर रखी जा रही है।

https://samachardoot.in/2022/03/22/in-the-name-of-helping-in-the-marriage-of-daughters-the-chit-fund-company-deposited-crores-of-rupees-and-then-read-full-news/

 

आईजी डांगी भी कर चुके है अभिषेक मीना के कार्यो की सराहना
रायगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना की अगुवाई में जिले की पुलिस हर मामलों में सतर्कता दिखाते हुए अपना बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करते आ रही है। खासकर पड़ोसी प्रांत ओडिसा सीमा से सटे थाना क्षेत्रों से आधे दर्जन से भी अधिक राज्यों के गांजा तस्करों के द्वारा तस्करी के कई पैतरे आजमाए गए परंतु रायगढ़ पुलिस की सक्रियता से उनकी सभी योजनाएं लगातार विफल ही साबित होते आ रही है। बिलासपुर संभाग के आईजी रायगढ़ प्रवास के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना की इस सक्रियता की वजह से उनकी तारीफ करने से भी नही चूके ।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें