रायगढ़। भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा शहर के कार्मेल स्कूल रोड़ में स्थित होटल आर्शीवाद में रंगपंचमी का पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें बडी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने रंगपंचमी पर्व में जमकर गुलाल खेलते हुए राष्ट्रभक्ति गीतों पर धमाल भी मचाया। साथ ही साथ एक दूसरे को बधाई भी दी। साथ ही साथ हाल ही में भाजपा प्रवेश करने वाली सहयोग समिति की अध्यक्ष मंजु अग्रवाल का स्वागत भी किया गया।
रंगपंचमी के दिन आज भाजपा महिला मोर्चा द्वारा के होटल आशीर्वाद में बड़े धूमधाम से मनाया गया इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश उपाध्यक्ष सुषमा खलखो महिला मोर्चा के प्रभारी शीला तिवारी के द्वारा किया गया इस कार्यक्रम की संयोजक नगर महामंत्री बीना चैहथा जिला महामंत्री गीताजली पटनाक, सहयोग समिति की अध्यक्ष व भाजपा की नई सदस्य मजु अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजन किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी जिले के पदाधिकारियों ने अपना पूरा सहयोग दिया इस कार्यक्रम में सभी महिलो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया सभी के चेहरो मे लगे गुलाल से चेहरे की खुशी साफ दिख रही थी।


मुख्य रूप से नगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष मेहरू निशा, जिला पंचायत सदस्य गोपिका गुप्ता, जिला महामंत्री दुर्गा देवागन, सुसीला चैहान, पूर्व महामंत्री सोभा शर्मा, कोषाध्यक्ष आरती सिग,नगर महामंत्री वदना केशरवानी, पिन्की पंन्डा, सविता उपाध्याय, संझा, मीनाषी, गंगा जोहले, मीना अग्रवाल सुनीता बेरिबाव ललिता अग्रवाल, बीना, जुली पकज लता गुडिया पटेल,रजनी चैहान रजना साहू उपस्थित थे।









