फेसबुक पर मिला प्रेमी निकला तीन बच्चों का पिता, सच्चाई जान युवती ने किया किनारा तो घर पहुंचकर धमकाया, परिवार के सामने पीटा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एक युवती को फेसबुक पर मिला प्रेमी तीन बच्चों का पिता निकला। यह सच्चाई खुलने पर युवती ने प्रेमी से किनारा कर लिया। इस पर नाराज सनकी प्रेमी युवती के घर जा धमका और परिवार वालों के सामने ही उसे जान से मारने की धमकी देते हुए पिटाई करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

https://samachardoot.in/2022/03/27/41-lakh-ganja-was-being-smuggled-under-the-guise-of-animal-feed-the-police-caught-the-accused-like-this-read-full-news/

 

युवती ने बताया कि उसकी एक साल पहले युवक से फेसबुक पर बातचीत होना शुरू हुई थी। बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा और दोस्ती प्यार में बदल गई।

https://samachardoot.in/2022/03/27/no-gods-and-goddesses-here-is-the-dog-temple-you-will-be-stunned-to-know-the-story-people-come-from-far-and-wide-to-worship-read-full-story/

 

पिछले दिनों दोनों ने शादी करने का मन बना लिया। शादी के लिए परिवार वालों को भी मना लिया। परिवार वाले युवक के घर पहुंचे तो उनको जानकारी हुई कि वह पहले शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है।

https://samachardoot.in/2022/03/27/warm-welcome-of-shri-ram-vanagaman-yatra-in-raigad-provincial-president-yagesh-aggarwal-acknowledged-the-gratitude-of-the-people-of-the-district/

 

इसकी जानकारी घर वालों ने दी तो प्रेमिका ने उससे किनारा कर लिया। रविवार को वह घर आ धमका और परिवार के सामने ही मारपीट करने लगा। परिवार ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

https://samachardoot.in/2022/03/26/the-family-was-busy-in-preparations-for-the-wedding-the-railway-worker-refused-to-take-seven-rounds-here-from-morning-till-night-in-the-womens-police-station-read-the-full-news/

 

इधर, पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपी को हिरासत में ले लिया। युवती को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा। इंस्पेक्टर देहली गेट प्रमेंद्र कुमार के मुताबिक आरोपी के खिलाफ तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें