झारखंड के धनबाद से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 4 दिनों गायब ट्यूशन पढ़ने निकली एक नाबालिग छात्रा का शव तालाब से बरामद किया गया। उसके चेहरे को तेजाब से जला दिया गया है ताकि उसकी पहचान नहीं हो सके। छात्रा के साथ दुष्कर्म कर हत्या के बाद चेहरा जलाकर तालाब में शव फेक देने की आशंका जाताई जा रही है।
https://samachardoot.in/2022/03/29/movement-for-rail-line-150-km-will-march-on-foot-will-start-from-antagarh-on-3rd-april/
मंगलवार को जिले के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के बरारी एक नंबर तालाब से मंगलवार को 14 वर्षीय छात्रा का शव मिला तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। छात्रा 26 मार्च की शाम 4 बजे से गायब थी। उसकी हत्या की गई है। उसके चेहरे पर तेजाब फेंका गया है। आशंका जताई जा रही है कि छात्रा से दुष्कर्म के बाद अपराधियों ने उसकी हत्या कर तालाब में फेंक दिया है।
https://samachardoot.in/2022/03/29/gupta-gold-coins-came-out-of-the-field-people-compete-to-rob-preserved-in-the-museum-2/
इससे पहले उसका चेहरे पर तेजाब डाल कर झुलसा दिया। दुष्कर्म का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही होगा। घटनास्थल से बोरा व अन्य सामान भी बरामद हुआ है। छात्रा जेलगोरा 7 नंबर बस्ती की रहने वाली थी।
https://samachardoot.in/2022/03/29/jspl-foundation-will-help-in-the-education-and-skill-development-of-poor-and-needy-girls-the-foundation-will-also-cooperate-in-getting-engineering-medical-and-other-higher-and-vocational-education/
सूचना मिलते ही जोड़ापोखर पुलिस पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। जानकारी मिल रही है कि छात्रा 26 मार्च की शाम को 4 बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए निकली थी।
https://samachardoot.in/2022/03/28/ntpc-lara-is-the-best-power-plant-also-tops-in-terms-of-production-besides-chhattisgarh-there-is-power-supply-in-more-than-half-a-dozen-states/
जब वह नहीं लौटी तो घर के सदस्यों ने काफी खोजबीन की। इसके बाद जोड़ापोखर थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था। मंगलवार को शव मिलने के बाद कोहराम मच गया।
https://samachardoot.in/2022/03/28/married-absconding-with-lover-took-a-horrifying-step-husbands-body-found-from-the-well-read-full-news/
पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद वारदात की सच्चाई सामने आ जाएगी।









