आखिर क्यों खाया संजना ने जहर, मौत के पीछे कारणों का क्या होगा खुलासा…..पढिये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़ नगर निगम की वार्ड नं. 27 की कांगे्रस पार्षद संजना शर्मा की आज इलाज के दौरान बालाजी मेट्रो अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक नगर निगम के वार्ड नं. 27 की कांगे्रस पार्षद संजना शर्मा ने कल अपने धर में जहर खा लिया था और किसी को इस संबंध में जानकारी तक नही दी। जिंदल में काम करने वाले उनके भाई ने जब संजना को उल्टी करते हुए देखा तो जानकारी मिली कि उसने जहर खा लिया है। आनन-फानन में आज दोपहर करीब ढाई बजे संजना को बालाजी मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इलाज के दौरान ही संजना की मौत हो गई।

https://samachardoot.in/2022/03/31/mother-begged-to-fulfill-her-sons-dream-son-reached-the-show-room-with-a-bucket-full-of-coins-read-a-great-example-of-mothers-love/

 

संजना की मौत के बाद अब इस मामले की जांच चक्रधर नगर पुलिस करेगी, चूंकि यह आत्महत्या का मामला उस वक्त और उलझ जाता है जब जहर खाने के बाद भी संजना ने घर वालों को इसकी कोई जानकारी नही दी और बाद में जब उसे अस्पताल लाया जाता है तो उसकी मौत हो जाती हैं ।

https://samachardoot.in/2022/03/30/when-the-police-cut-the-challan-of-the-lineman-the-angry-employees-cut-off-the-electricity-of-12-government-houses-including-the-police-station/

 

समाचार लिखे जाने तक संजना की आत्महत्या के पीछे क्या कारण थे इसका पता चला नही चल पाया है लेकिन राजनीति हल्कों में यह चर्चा है कि हाल ही में उनके नगर निगम में हुए विवाद के बाद वह काफी तनाव में थी। तब से लेकर अब तक संजना लगातार यह भी कहती थी कि जिस प्रकार उसकी सरेआम बेज्जती की गई है उससे वह काफी आहत है और अब वह जिंदा नही रहना चाहती।

https://samachardoot.in/2022/03/30/fire-in-forests-8022-arson-incidents-in-45-days-increased-concern-due-to-strike-of-forest-workers/

 

इस संबंध में बालाजी मेट्रो अस्पताल के डायरेक्टर डाॅ प्रकाश मिश्रा ने संजना की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि वार्ड नं. 27 की कांगे्रस पार्षद संजना की हालत अस्पताल में भर्ती करते समय काफी गंभीर थी। चूंकि उसने कल जहर खाया था और जहर पूरे शरीर में असर कर चुका था। काफी प्रयास के बाद भी उसे बचाया नही जा सका। कांगे्रस पार्षद संजना शर्मा की मौत के बाद नगर निगम में शोक का माहौल है और परिवार वाले भी सकते में है।

https://samachardoot.in/2022/03/30/4-people-gang-raped-a-married-woman-working-in-a-private-company-fir-registered-against-the-companys-contractor/

 

 

अभी तक यह पता नही चला है कि संजना ने आखिर किस बात से परेशान होकर जहर खाया था। अब इस पूरे मामले की जांच के बाद खुलासा हो सकता है कि आखिर किस वजह से उसने यह आत्महत्या का रूख अख्तियार कर लिया।

https://samachardoot.in/2022/03/30/when-a-pet-elephant-created-a-furore-making-the-mahout-sleepless-ruined-many-houses-and-crops-the-villagers-were-forced-to-leave-the-house-read-full-news/

 

संजना की मौत के बाद बालाजी मेट्रो अस्पताल से मिली तहर्रीर से चक्रधर नगर पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। देखना यह है कि इस आत्महत्या के पीछे कौन से बड़े कारण है जिसके चलते संजना ने जहर खाकर अपनी जान दे दी।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें