जान बचाने, खेत मे बने कुँए में कूदा बारहसिंघा,वन विभाग की टीम गायब,पढ़िए क्या है पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। जिले के घरगोड़ा ब्लाक में छोटे गुमड़ा गाँव में आज सुबह जंगल से भटके एक बारहसिंघा पास के खेत में बने कुँए में जा गिरा, इस जंगली जानवर के शरीर में चोट के निशान से है।कुँए में गिरे बारहसिंघे के गिरने की सूचना पर पूरा गांव वहाँ इकठा होकर तमाशा देखने के लिए लगे हैं लेकिन कोई भी उसे निकालने की कोशिश नही के रहे।गर्मी के चलते इस मिट्टी से बने कुँए में पानी कम होने से बारहसिंघा अभी तक जिंदा है और वह बाहर निकलने के लिए झटपटा रहा है।

 

 

जानकारी के अनुसार इस कुएं में गिरे इस जानवर को किसी किसान ने आज सुबह देखा उसके बाद भारी भीड़ वहाँ जमा हो गई।गाँव वालों के अनुसार जंगल से भटक कर ये बारहसिंघा कुत्तों के दौड़ाने से अचानक कुँए में जा गिरा था।बहरहाल वन विभाग की टीम वहाँ अभी तक नहीं पहुँची है जबकि गाँव वालों ने सुबह से इसकी सूचना विभाग को दे दी थी। कुएं में गिरे बारह सिंघा को निकालने रायगढ़ से एक टीम रवाना हो चुकी है।

 

 

हर साल गर्मी के दिनों में इस तरह की घटना सामने आती है, जहां भोजन और पानी की तलाश में वन्य प्राणी गांव तक पहुंच जाते है। और इस प्रकार की घटना हो जाती है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें