कार्मेल स्कूल मार्ग में लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने शुरू हुई पहल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर ने किया स्कूल का निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़. रायगढ़ जिले में पदभार ग्रहण करते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात माहेश्वर नाग के दिशा निर्देश में जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटना एवं शहरवासियों को जाम से निजात दिलाने के अलावा लोगों को यातायात नियम का पाठ पढ़ाने लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिसके परिणाम दिखने भी शुरू हो गए हैं। इसी के तहत एक लंबे अर्से बाद स्कूल खुलते ही रायगढ़ घरघोड़ा मार्ग में कार्मेल स्कूल के सामने लगने वाले जाम से शहरवासियों को निजात दिलाने यातायात विभाग के द्वारा पहल शुरू कर दी गई है। इस बार स्वयं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात माहेश्वर ने कमान सम्हालने हुए मंगलवार को स्कूल पहुंच जायजा लिया।

https://samachardoot.in/2022/04/06/to-save-life-reindeer-jumped-into-the-well-made-in-the-field-forest-department-team-missing-read-the-full-news/

 

रायगढ़ घरघोड़ा मार्ग में कार्मेल स्कूल खुलने के पश्चात स्कूल के सामने मुख्य मार्ग पर होने वाले यातायात जाम से निजात दिलाने हेतु यातायात पुलिस विभाग के द्वारा सम्बंधित स्कूल का औचक निरीक्षण किया गया। मंगलवार की दोपहर यातायात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग स्वयं स्कूल पहुंच कर स्कूल के सभी द्वारों का निरीक्षण कर वैकल्पिक रास्ता खोलने हेतु प्राचार्य को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही साथ स्कूल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा का निरीक्षण कर वैकल्पिक द्वारों पर कैमरा लगाने हेतु निर्देशित किया गया।ताकि संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा सके। स्कूल के सामने बिगड़ी हुए यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने गार्ड रखने हेतु हिदायत भी दिया गया। इसके अलावा यातायात के जवान को उक्त स्कूल में स्कूल टाइम तक तैनात रहने निर्देशित किया गया है।

https://samachardoot.in/2022/04/05/romance-lasted-for-two-years-with-aunt-then-the-young-man-suddenly-killed-and-burnt/

 

श्री नाग ने बताया कि शहरवासियों को कार्मेल मार्ग में लगने वाले जाम से निजात दिलाने पहल शुरू कर दी गई है,विभाग एवं आम जन के सहयोग से जल्द ही इस समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। स्कूल लगने और स्कूल की छुट्टी के वक्त इस मार्ग में बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों पर अब कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साथ बढती सड़क दुर्घटना के मद्देनजर नाबालिग वाहन चालकों पर भी जल्द कार्रवाई की जाएगी एवं उनके अभिभावकों को थाना बुलाकर समझाइस दी जाएगी।

https://samachardoot.in/2022/04/05/the-girl-set-fire-to-the-hut-in-a-quarrel-over-a-love-affair-two-nieces-were-burnt-to-death/

 

विदित रहे कि कार्मेल स्कूल के सामने लगने वाले ट्रैफिक जाम से अब तक पूरा शहर जूझता आया है, येन स्कूल की छुट्टी के वक्त भी यात्री बसें एवं निजी स्कूल की बसों का इसी मार्ग में परिचालन होता है, जबकि अन्य मार्ग भी विकल्प के रूप में है। मगर बस चालकों के स्कूल छुट्टी के समय भी इस मार्ग में बस घुसा दी जाती है और फिर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। बची खुची कसर स्कूली छात्रों को लेने आने वाले ऑटो चालको के द्वारा पूरी कर दी जाती है। जिससे इस मार्ग से गुजरने वालों को समस्या से जूझना पड़ता है।

https://samachardoot.in/2022/04/05/police-got-great-success-notorious-crook-arrested-with-ak-47-and-1300-cartridges/

 

नव पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात माहेश्वर नाग के द्वारा बहुत ही कम समय मे यहां की बिगड़ी यातायात व्यवस्था को सुधारने के अलावा आमजन में यातायात के नियमों के प्रति चलाये गए जागरूकता अभियान के परिणाम आज भी शहर में देखे जा सकते हैं। इस स्थिति में अब नव पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नाग ने कार्मेल स्कूल रोड में लगने वाले जाम से लोगों को राहत दिलाने पहल शुरू कर दी गई है, बहुत जल्द इसके परिणाम सामने आएंगे इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें