संवाददाता- सुरेश अग्रवाल
रायगढ़। बढ़ती गर्मी के साथ साथ वन विभाग की लापरवाही से जंगलों और पहाड़ों में आग लगने का सिलसिला लगातार जारी है। खास कर वन विभाग की लापरवाही से यह आग निरंतर बढ़ते जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार तमनार वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पडीगाव के पास घने जंगलों और पहाड़ पर आज दोपहर से ही आग लग गई है और लगातार बढ़ते इस आग को बुझाने के कोई प्रयास नही होने से ये आग फैल रही है।हमारे संवाददाता सुरेश अग्रवाल ने बताया कि तमनार ब्लाक के ग्राम पडीगाव के पहाड़ो में बड़ी आग लगने से आसपास के सभी हरेभरे पेड़ जलकर राख हो रहे हैं।
सुरेश अग्रवाल का कहना है कि ये आग चार किलोमीटर दूर से भी बड़ी भयानक दिख रही है।इसकी जानकारी वन विभाग को देने के बाद भी कोई प्रयास नही हो रहा है।इससे पहले भी शहर व आसपास के पहाड़ो में बड़ी आग की घटनाओं के सामने आने से वन विभाग की पहल देखने को नही मिली है।









