कोतरा रोड थाने में विधायक प्रकाश नायक के पुत्र का जमकर हंगामा व उत्पात, पुलिसकर्मियों से मारपीट, पुलिस ने की रितिक नायक पर FIR दर्ज, पहले भी .रितिक ने …………… पढ़िए पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। शुक्रवार की देर रात शहर के कोतरा रोड थाने में एक आरक्षक और प्रशिक्षु आईपीएस के साथ हुज्जतबाजी और मारपीट की घटना के बाद पुलिस ने रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के पुत्र रितिक नायक के खिलाफ थाने में घुसकर मारपीट, उत्पात मचाने के साथ गालीगलौच करने सम्बन्धी धाराओं के तहत FIR दर्ज किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।देर रात के बाद से रितिक व उसके साथी फरार बताए जा रहे हैं।

https://samachardoot.in/2022/04/15/wife-and-her-lover-attacked-with-sharp-weapons-lover-dies-wifes-condition-is-critical-accused-husband-arrested/

 

 

पुलिस के सूत्रों के अनुसार अनुसार मामला विधायक प्रकाश नायक निवास के पास हुई जहां एक ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट की गई इज़के बाद जब मामले में पुलिस ने हस्तक्षेप किया तो थाने में घुसकर एक आरक्षक से भी गालीगलौच करते हुए थाने के भीतर ही विधायक के बेटे रितिक नायक ने साथियों के साथ वहाँ तैनात पुलिस कर्मियों से मारपीट की गई।

https://samachardoot.in/2022/04/15/kgf-chapter-2-created-history-earned-so-many-crores-rrr-bahubali-defeated-everyone/

पुलिस ने आरक्षक और ड्राइवर दोनों की ओर से FIR दर्ज की है।ये रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज की गई है क्योंकि कोतरा रोड थाना कोतवाली थाने के अंतर्गत आता है।

https://samachardoot.in/2022/04/15/gang-rape-with-woman-in-moving-auto-driver-absconding-with-companions-after-throwing-victim-on-roadside-read-full-news/

पुलिस के अनुसार रितिक नायक पर पुलिस ने मारपीट, गली गलौज के अलावा सरकारी काम में बाधा डालने के भी धारा लगाई गई है। इस मामले में फिलहाल पुलिस के आला अधिकारी कुछ भी कहने से इनकार कर रहे हैं।

https://samachardoot.in/2022/04/15/7-year-old-murdered-for-ransom-dead-body-found-in-3-pieces-accused-only-disclosed-read-full-news/

 

हमने कोतरा रोड थाना प्रभारी सहित जिले के बड़े पुलिस अधिकारियों से इस मामले में जानकारी लेने की कई कोशिस की लेकिन हर अधिकारी के फ़ोन उठ नही रहे थे।हम आपको बता दें कि रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के बेटे रितिक इससे पहले भी कई मामलों में मारपीट करने के साथ साथ सार्वजनिक उत्पात मचाने पर विवादित रहे हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें