पति रहता था बीमार, घर चलाने के लिए खोज रही थी नौकरी, जॉब दिलवाने के नाम पर महिला से गैंगरेप……पढ़े पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एक महिला से नौकरी दिलवाने के नाम पर तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने तीन आरोपितों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

https://samachardoot.in/2022/04/17/entering-the-police-station-the-mlas-son-beat-up-the-police-jawan-fiercely-but-the-matter-was-sensitive/

 

जानकारी के अनुसार खगौल की 38 वर्षीय महिला दल्लू चौक के पासफल बेचती थी। पति के बीमार रहने के कारण और फल की कमाई से घर का खर्च पूरा नहीं होने के कारण पिछले कई दिनों से वह परेशान थी। वह नौकरी की तलाश में थी।

https://samachardoot.in/2022/04/16/girls-used-to-make-obscene-videos-by-calling-them-on-the-pretext-of-the-room-12-lakhs-recovered-from-a-dozen-people-six-arrested/

 

इस बीच शुक्रवार को उसकी दुकान पर ऑटो चालक पालीगंज निवासी पवन कुमार, दानापुर निवासी मनोज कुमार एवं भोजपुर निवासी पप्पू कुमार पीड़ित महिला को नौकरी दिलवाने का झांसा देकर कोथवा स्थित भोला सिंह के मकान पर ले गये। भोला सिंह के मकान में पवन किरायेदार के रूप में रहता है। जहां तीनों ने मिलकर महिला से बारी-बारी जबरन दुष्कर्म किया।

https://samachardoot.in/2022/04/16/in-kotra-road-police-station-mla-prakash-nayaks-son-fiercely-rioted-assaulted-policemen-police-filed-fir-against-hrithik-nayak-even-earlier-hrithik-has-read-full-news/

 

घटना के बाद महिला के शोर मचाने पर वहां आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों को देखकर तीनों आरोपित भागने की कोशिश की लेकिन तीनों पकड़े गये। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

https://samachardoot.in/2022/04/16/naxalites-killed-2-villagers-accused-of-being-an-informer-by-throwing-a-leaflet/

 

इस संबंध में खगौल थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया कि पीड़िता के लिखित आवेदन के बाद पुलिस ने शनिवार को उसका 164 का बयान न्यायालय में दर्ज कराया है। तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। स्थानीय पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें