सिगरेट में गांजा भरकर बेचने वाले दो तस्करों विष्णु कुमार (किंजर, अरवल) और संजय कुमार (धनरुआ, पटना) को शास्त्रीनगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये छात्रों और कम उम्र के लड़कों के बीच गांजा बेचते थे।
https://samachardoot.in/2022/04/17/entering-the-police-station-the-mlas-son-beat-up-the-police-jawan-fiercely-but-the-matter-was-sensitive/
पुलिस ने इनके पास से एक मोबाइल, 361 ग्राम गांजा और 133 पीस गांजा भरी सिगरेट बरामद किया है। मादक पदार्थों की आपूर्ति करने वाले इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में पुलिस टीम छापेमारी कर रही है।
https://samachardoot.in/2022/04/16/in-kotra-road-police-station-mla-prakash-nayaks-son-fiercely-rioted-assaulted-policemen-police-filed-fir-against-hrithik-nayak-even-earlier-hrithik-has-read-full-news/
सचिवालय एएसपी काम्या मिश्रा को गुप्त सूचना मिली कि गांजा की आपूर्ति और इसकी खरीद-बिक्री करने वाले गिरोह के सदस्य राजाबाजार व अन्य इलाकों में सक्रिय हैं। इस खबर के बाद एएसपी और उनकी टीम ने राजा बाजार में छापेमारी कर गांजा के साथ विष्णु को गिरफ्तार किया है।
https://samachardoot.in/2022/04/16/naxalites-killed-2-villagers-accused-of-being-an-informer-by-throwing-a-leaflet/
पुलिस ने राजवंशी नगर हनुमान मंदिर के समीप एक पान दुकान में छापेमारी की, जहां से सिगरेट में भरे गांजा को बरामद किया गया।









