बिहार में एक बार फिर प्रेम प्रसंग में प्रेमी युवक की पीट-पीटकर हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मृत युवक अपने गांव की एक लड़की से प्रेम करता था और कुछ दिनों पहले दोनों फरार हो गए थे। गांव लौटने के बाद प्रेमिका के परिजनों ने साजिश के तहत उसे घर बुलाया और हत्या कर दी ।
https://samachardoot.in/2022/04/18/and-in-this-way-the-atm-burnt-down-the-loss-of-50-lakh-including-23-lakh-cash-read-full-news/
घटना को छिपाने के लिए थे हत्यारों ने युवक के शव को एक पेड़ से लटका दिया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय विकेश कुमार के रूप में हुई है। घटना भोरे थाना क्षेत्र की है। मृतक बब्बन भगत का पुत्र था।
https://samachardoot.in/2022/04/17/husband-used-to-be-ill-was-looking-for-a-job-to-run-the-house-gang-raped-a-woman-in-the-name-of-getting-a-job-read-full-news/
भोरे थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक के पिता बबन भगत ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। शिकायती आवेदन में पिता ने बताया कि विकेश कुमार गांव की एक लड़की से प्रेम करता था।
https://samachardoot.in/2022/04/17/the-handiwork-of-vicious-smugglers-selling-ganja-in-cigarettes-to-students-and-underage-boys/
पिछले 2 अप्रैल को दोनों गांव से फरार हो गए थे। लड़की के परिजन उनका पीछा कर रहे थे। उत्तर प्रदेश में लड़की के परिजनों ने देवरिया से उसे बरामद कर लिया। लेकिन प्रेमी युवक विवेक भागने में कामयाब रहा।
https://samachardoot.in/2022/04/17/entering-the-police-station-the-mlas-son-beat-up-the-police-jawan-fiercely-but-the-matter-was-sensitive/
शनिवार को विवेक अपने गांव लौटा था। रविवार को वह घर से निकला तो वापस नहीं आया। बबन भगत ने पुलिस को बताया कि लड़की के पिता कमलेश सिंह ने साजिश रचकर विकेश को अपने घर बुलाया और रात में उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया।
https://samachardoot.in/2022/04/17/the-young-man-took-the-life-of-his-wife-and-son-then-confessed-the-crime-by-sending-a-message-to-the-family-whatsapp-group-read-full-news/
सोमवार को जब ग्रामीणों ने आरोपी के घर के पीछे एक पेड़ में लटका हुआ शव देखा तो मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने प्रेमिका के पिता आरोपी कमलेश सिंह को हिरासत में ले लिया है और उससे घटना के बाबत पूछताछ की जा रही है। इधर मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान थे।







