प्रांतीय अग्रवाल महिला समिति का द्वितीय सम्मेलन सम्पन्न, हनुमान प्राकट्य दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल महिला समिति रायगढ़ द्वारा हनुमान जयंती का उत्सव पार्क एवेन्यू के मंदिर में मनाया गया मनाया गया समिति की महिलाओं ने एक बार फिर से हमारे देश की पारंपरिक संस्कृति को निभाते हुए एकता का परिचय दिया है उक्त कार्यक्रम में भगवान एवं पितरों के भजनों के साथ 11 हनुमान चालीसा का पाठ किया गया एवं श्रीमती सुशीला नाहड़िया द्वारा सवामनी प्रसाद लगाया गया।

इस कार्यक्रम में रायपुर से छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमैन अशोक सियाराम अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में एवं रायगढ़ से बाबूलाल अग्रवाल अधिवक्ता संजय बेरीवाल एवं पार्क एवेन्यू कॉलोनी के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल भी शामिल हुए। अशोक अग्रवाल ने समिति के अध्यक्ष श्रीमती तारा बेरीवाल एवं सचिव विनीता अग्रवाल को सफल कार्यक्रम की बधाई दी एवं समिति के उज्जवल भविष्य की कामना की।

 

कार्यक्रम में अध्यक्ष तारा बेरीवाल सचिव विनीता अग्रवाल कांता गोयल मंजू बिजिनिया,सुशीला नहाडिया सुधा चिडिपाल,कृष्णा अग्रवाल संगीता बंसल सीमा अग्रवाल मधु अग्रवाल रंजना अग्रवाल मोहिनी अग्रवाल रेखा अग्रवाल रेखा बबलू अग्रवाल,सपना अग्रवाल पिंकी अग्रवाल उपस्थित रहे।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें