गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगल में आग की घटनाएं भी बढ़ने लगी हैं। वनाग्नि से ग्रामीणों को नुकसान होने के साथ ही वन संपदा को भी नुकसान पहुंच रहा है। रुद्रप्रयाग जिले के अनेक स्थानों पर इन दिनों जंगलों की आग लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। एक ओर कीमती वन सम्पदा राख हो रही है वहीं जंगली जानवरों की जान खतरे में है। भोजन व पानी की तलाश में वन्य प्राणियों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही है।
https://samachardoot.in/2022/04/19/mla-son-surrenders-with-his-companions-in-the-police-station-mla-prakash-himself-reached-the-police-station/
कई जगहों पर आग गांव और कस्बों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। ऐसे ही बीती रात खांकरा रेंज के जंगलों में भीषण आग लगी रही जिससे बड़ी मात्रा में वन सम्पदा राख हो गई। खांकरा रेंज के छांतीखाल और इससे सटे क्षेत्रों के साथ ही पौड़ीखाल के जंगलों में आग लगी रही।
https://samachardoot.in/2022/04/19/life-at-stake-for-land-father-sold-the-land-then-the-family-ate-poison-together-read-full-news/
ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी जिस पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। खांकरा के पूर्व प्रधान नरेंद्र ममंगाई ने बताया कि छांतीखाल में बीती रात भीषण आग लगी रही जिससे बड़ी मात्रा में वन सम्पदा जलकर राख हो गई। कई जगहों पर क्षेत्रीय ग्रामीण भी आग बुझाने गए किंतु संसाधन न होने से मुश्किलें उठानी पड़ी।
https://samachardoot.in/2022/04/18/robbers-came-in-film-style-and-then-robbed-1-crore-rupees-by-spraying-chilli-powder-in-eyes-read-full-news/
पौड़ी में सिविल और आरक्षित दोनों तरह के जंगल आग से धधक रहे है। सोमवार को भी कई स्थानों पर जंगल में आग लगी रही। अभी तक गढ़वाल और सिविल डिविजनों में 60 से अधिक वनाग्नि की घटनाएं हो चुकी है। आग पर काबू पाने के लिए वन महकमा भी जुटा हुआ है। अफसरों ने बताया कि सिविल और पंचायती वनों से आग आरक्षित वनों की ओर बढ़ रही है।
https://samachardoot.in/2022/04/18/the-young-man-took-away-the-girl-from-the-village-when-he-returned-the-girls-family-called-home-and-then-read-full-news/
सोमवार को गढ़वाल वन प्रभाग की पश्चमी अमेली रेंज में सिविल और आरक्षित वनों में आग रही। जबकि श्रीनगर क्षेत्र में सिविल के जंगलों में आग काफी विकराल हो गई है। गढ़वाल वन प्रभाग के डीएफओ सोहन लाल ने बताया कि दोनों ही जगहों पर वन महकमे की टीमें आग बुझाने में जुटी हैं।







