छत्तीसगढ़ में एक युवक की मौत के बाद चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। रायपुर पुलिस का दावा है कि इस युवक की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसी की तीसरी पत्नी ने की है। हैरान कर देने वाले इस मामले में आप हत्या की वजह जान कर चौंक जाएंगे।
https://samachardoot.in/2022/04/21/kaliyugi-fathers-cruelty-used-to-rape-minor-daughter-as-hostage-brother-saw-it-and-got-jail/
रायपुर के उरला थाना क्षेत्र की पुलिस को सूचना मिली थी कि सरोरा बस्ती एकता चौक के पास एक घर में उमेश कुमार का शव पड़ा हुआ है।
https://samachardoot.in/2022/04/20/kidnapping-drama-after-fine-father-son-missing-for-four-years-found-in-another-district/
पुलिस की शुरुआती छानबीन में यह जानकारी सामने आई कि यह मृतक युवक का नाम उमेश कुमार ध्रुर्वे है। उमेश कुमार यहां किशुन साहू नाम के एक शख्स के घर में किराये पर रहता था। आगे की जांच-पड़ताल में पता चला कि उमेश के शरीर पर चोट के कई निशान थे। जल्दी ही पुलिस का पता चला कि उमेश कुमार इस घर में अपनी पत्नी इंग्लेश्वरी ध्रुर्वे के साथ रहता था।
https://samachardoot.in/2022/04/20/the-secret-of-girls-death-is-hidden-in-255-missed-calls-why-suicide-by-consuming-poison-police-is-investigating-read-full-news/
पड़ोसियों ने पुलिस को यह भी बताया कि घर में रहने वाले कपल के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। इसके बाद पुलिस की शक की सूई इंग्लेश्वरी की तरफ घूम गई। पुलिस ने इंग्लेश्वरी से पूछताछ जब शुरू कि तो वो जल्द ही पुलिसिया सख्ती के आगे टूट गई।
https://samachardoot.in/2022/04/20/just-before-marriage-the-girl-was-raped-for-22-days-had-to-leave-her-in-laws-house-because-of-the-video-clip-read-full-news/
इसके साथ ही इंग्लेश्वरी ने पुलिस के सामने एक भयानक सच भी उगला। जानकारी के मुताबिक, इंग्लेश्वरी उमेश की तीसरी पत्नी थी। इंग्लेश्वरी को यह शक था कि उसके पति का किसी अन्य महिला से अफेयर चल रहा है। इसी बात को लेकर अक्सर उसका अपने पति से झगड़ा होता था।
https://samachardoot.in/2022/04/20/drg-jawans-set-an-example-of-humanity-a-pregnant-woman-suffering-from-pain-was-taken-to-the-hospital-with-the-help-of-a-cot-gave-birth-to-a-son/
17 अप्रैल की रात भी उमेश का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। इसी दौरान 17-18 की मध्य रात्रि इंग्लेश्वरी ध्रुर्वे आवेश में आकर अपने पति पर पत्थर की सील से हमला कर दिया। इससे उमेश की मौके पर ही मौत हो गई।









