शादी करने के लिए पैसे की जरूरत पड़ने पर अपने ही बैंक में सेंटर मैनेजर ने डाका डाल दिया। इसके बाद वह प्रदेश के सीमा के बाहर चला गया। फरार सेंटर मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना मध्य प्रदेश के सतना जिले की है।
https://samachardoot.in/2022/04/21/the-one-who-did-three-marriages-was-having-an-affair-with-the-fourth-woman-the-third-wife-did-this-to-her-husband-read-full-news/
जानकारी के मुताबिक, सतना शहर के भरहुत नगर में संचालित फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक में हुई चोरी का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। बैंक में हुई चोरी का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि बैंक का सेंटर मैनेजर है। कोलगवां थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि बैंक में चोरी का आरोपी सेंटर मैनेजर सूरज पाण्डेय रीवा जिले के सेमरिया थाना के गांव नंदनीपुर का निवासी है।
https://samachardoot.in/2022/04/21/kaliyugi-fathers-cruelty-used-to-rape-minor-daughter-as-hostage-brother-saw-it-and-got-jail/
चोरी करने के बाद वह हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ छुपा हुआ था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर सतना ले आई है। पुलिस को सेंटर मैनेजर सूरज ने बताया कि वह शादी करना था लेकिन पैसे नहीं थे, इसलिए उसने बैंक के लॉकर से ही पैसे निकाल लिए।
बीते 11 अप्रैल को फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक शाखा भरहुत नगर ब्रांच मैनेजर पवन कुमार रजक ने कोलगवां थाना में रिपोर्ट लिखाई थी कि लॉकर टूटा हुआ था और उससे 426,110 रुपये गायब थे। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच की जिसमें आरोपी की पहचान हो गई।
https://samachardoot.in/2022/04/20/the-secret-of-girls-death-is-hidden-in-255-missed-calls-why-suicide-by-consuming-poison-police-is-investigating-read-full-news/
पुलिस ने बताया कि 9 और 10 अप्रैल को बैंक की छुट्टी का फायदा उठा कर सेंटर मैनेजर सूरज बैंक में घुसा और रॉड की सहायता से लॉकर को तोड़ कर पैसे उड़ा लिए। पुलिस ने यह भी बताया कि छुट्टी के बाद जब बैंक खुला था तब आरोपी भी मौजूद था लेकिन उसके बाद से फरार हो गया था।
पुलिस को आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि मैं अपनी शादी करना चाहता था, जिसके लिए मेरे पास पैसे नहीं थे। तब मैंने बैंक में चोरी करने का प्लान बनाया और शनिवार-रविवार की छुट्टी होने के कारण प्लान के मुताबिक 09 अप्रैल की रात 12.30 बजे लोहे की आरी से बैंक का ताला तोड़कर लॉकर में रखे 4,26,110 रुपये लेकर अपने घर चला गया।
https://samachardoot.in/2022/04/20/drg-jawans-set-an-example-of-humanity-a-pregnant-woman-suffering-from-pain-was-taken-to-the-hospital-with-the-help-of-a-cot-gave-birth-to-a-son/
कुछ पैसे घर पर रख दिए बाकी के पैसे लेकर हरियाणा चला आया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे एवं घर में रखे कुल 3,35,060 रुपये बरामद किए हैं। आरोपी ने बताया कि बाकी के 91050 रुपये उसने खर्च कर डाले हैं।









