कई जिलों में हीट वेव की चेतावनी, CM ने स्वास्थ्य व नगरीय प्रशासन को अलर्ट रहने के दिए निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। सूर्य देवता का रौद्र रूप दिख रहा है। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक गर्म हवाएं चल रही है। अधिकांश जिलों में पारा 42 से 45 डिग्री तक पहुंच गया है। रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ और दुर्ग जिलों में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के भीतर प्रदेश के रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर व सरगुजा संभाग में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

https://samachardoot.in/2022/04/21/the-one-who-did-three-marriages-was-having-an-affair-with-the-fourth-woman-the-third-wife-did-this-to-her-husband-read-full-news/

 

लू अलर्ट को देखते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य विभाग और नगरीय निकायों के अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। सीएम ने सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि ग्रीष्म लहर से लोगों को बचाने प्रयास किए जाएं।

https://samachardoot.in/2022/04/21/kaliyugi-fathers-cruelty-used-to-rape-minor-daughter-as-hostage-brother-saw-it-and-got-jail/

 

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में भीषण ग्रीष्म लहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। गर्म हवाओं की वजह से आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानी आरके वैश्य ने प्रदेश के राहत आयुक्त को ग्रीष्म लहर चलने संबंधी पत्र भी लिखा है।

https://samachardoot.in/2022/04/20/kidnapping-drama-after-fine-father-son-missing-for-four-years-found-in-another-district/

छत्तीसगढ़ में बुधवार को रायगढ़ शहर सबसे ज्यादा गर्म रहा। यहां 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। रायपुर में 42.8 डिग्री, बिलासपुर 43.9 डिग्री, दुर्ग 42.2 डिग्री, राजनांदगांव 42.4 डिग्री, अंबिकापुर में 41.8 व जगदलपुर में 38.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

https://samachardoot.in/2022/04/20/the-secret-of-girls-death-is-hidden-in-255-missed-calls-why-suicide-by-consuming-poison-police-is-investigating-read-full-news/

 

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के उत्तर में उत्तर-पश्चिमी और दक्षिण छत्तीसगढ़ में दक्षिणी हवा का आगमन बना हुआ है। गुरुवार को छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें