बाइक से टकराकर ट्रक में लगी भीषण आग, हादसे में दो दोस्तों की मौत, एक घायल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गाजियाबाद के मसूरी थानाक्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से बुलेट बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, चेसिस में फंसी बुलेट से उठी चिंगारी से दवाइयों से भरे ट्रक में आग लग गई। घटना की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों की दवाई जलकर राख हो चुकी थीं।

https://samachardoot.in/2022/04/24/how-will-students-study-like-this-first-and-seventh-books-of-government-schools-finished-education-department-told-this-reason/

 

मसूरी थाना एसएचओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि पलवल के रहने वाले रवि (28), सुभाष (30) और सुंदर (32) दोस्त हैं। रविवार देर रात तीनों युवक बुलेट बाइक लेकर हरिद्वार के लिए निकले थे।

https://samachardoot.in/2022/04/24/teenager-molested-8-year-old-innocent-molested-girl-going-to-shop-to-get-crunchy/

 

सोमवार तड़के करीब साढ़े 3 बजे वह जैसे ही मसूरी थानाक्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर गांव कुड़ियागढ़ी के सामने पहुंचे तो बेकाबू ट्रक ने उनकी बुलेट में टक्कर मार दी।

https://samachardoot.in/2022/04/24/passengers-please-note-due-to-this-24-trains-will-be-canceled-for-one-month-see-full-list-read-full-news/

 

टक्कर इतनी भयंकर थी कि तीनों दोस्त बुलेट के साथ ट्रक की चेसिस में फंसकर सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए। इस दौरान बुलेट से उठी चिंगारी से ट्रक में आग लग गई। राहगीरों ने तीनों युवकों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रवि और सुभाष को मृत घोषित कर दिया गया।

https://samachardoot.in/2022/04/24/13-year-old-son-of-textile-businessman-kidnapped-extortion-of-50-lakhs-sought-on-phone-crime-branch-team-engaged-in-investigation/

 

एसएचओ का कहना है कि ट्रक में दवाइयां भरी हुई थीं। ट्रक में आग लगने पर दमकल की गाड़ियों को मौके पर बुला लिया गया। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। मृतक युवकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें