शराब के नशे में धुत कलयुगी पुत्र ने मां और बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने का काम किया है। मामला भदोही के औराई थाना क्षेत्र के भक्तापुर गांव का है। पत्नी और बच्चे को पीट रहे महादेव सोनकर को मां ने जब ऐसा करने से मना किया तो उसने पेट्रोल डालकर मां को जिंदा जला दिया। उपचार के दौरान मंगलवार को 60 वर्षीय राजकुमारी देवी की मौत हो गई। औराई पुलिस मामले की जांच कर रही है।
https://samachardoot.in/2022/04/25/9-accused-arrested-with-22-40-quintal-ganja-smuggling-of-such-ganja-from-under-the-dust-of-luxury-car-and-cement-read-full-news/
उक्त गांव निवासी कल्लू सोनकर के 35 वर्षीय बेटे महादेव को शराब पीने की बुरी लत है। सोमवार को दोपहर में वह शराब पीकर घर पहुंचा। इस दौरान किसी बात को लेकर पत्नी से उसकी कहासुनी हुई।
https://samachardoot.in/2022/04/25/heavy-fire-in-truck-after-colliding-with-bike-two-friends-killed-in-accident-one-injured/
आक्रोशित होकर उसने पत्नी और बेटे को मारना पीटना शुरू कर दिया। उनकी चीख-पुकार सुनकर उसकी मां राजकुमारी देवी बीच-बचाव करने पहुंची। इस बात को लेकर वह इतना नाराज हो गया कि घर में डिब्बे में रखे पेट्रोल को निकाला और मां पर उड़ेल दिया।
इतना ही नहीं, जेब से माचिस निकालकर तीली मार दी। जिससे उसकी मां आग का गोला बन गई। आसपास के लोगों और परिजनों ने किसी तरह आग बुझाया और महिला को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर के चिकित्सकों ने अन्यत्र रेफर कर दिया।
https://samachardoot.in/2022/04/25/the-laborer-had-gone-to-fencing-the-wire-and-then-ran-to-save-his-life-after-encountering-the-elephant-but-the-elephant-took-his-life-by-slamming-it-with-the-trunk/
वाराणसी स्थित कबीर चौरा अस्पताल में मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। उधर, विषाक्त पदार्थ मिलाकर शराब पीने से महाजन की भी हालत गंभीर होने पर उसे मिर्जापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
https://samachardoot.in/2022/04/24/how-will-students-study-like-this-first-and-seventh-books-of-government-schools-finished-education-department-told-this-reason/
जहां मंगलवार को हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने अन्यत्र रेफर कर दिया। युवक का उपचार वाराणसी जनपद के राजा तालाब स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना से पूरे गांव में सियापा है। औराई पुलिस मामले की जांच कर रही है।









