शादी के बाद अलीगढ़ कोर्ट में मैरिज रजिस्टर्ड कराने पहुंचे दूल्हे को छोड़कर दुल्हन फरार हो गई। काफी तलाश के बाद जब नहीं मिली तो बिचौलियों से संपर्क किया। उनका भी कुछ पता नहीं चला।
https://samachardoot.in/2022/04/26/first-got-his-second-wife-raped-by-a-friend-then-strangled-to-death-with-his-first-wife/
एत्मादुद्दौला के जिस होटल को अपने रिश्तेदार का बताया था वहां पहुंचने पर होटलकर्मियों ने जानकारी से इनकार कर दिया। वर पक्ष समझ गया कि उनके साथ ठगी हुई है। दूल्हे का आरोप है कि दुल्हन लघुशंका की बात कहकर गई थी फिर नहीं लौटी। वह गहने और रुपये लेकर भाग गई।
https://samachardoot.in/2022/04/26/the-young-man-was-beating-his-wife-on-refusing-burnt-the-mother-alive-death/
ग्राम राघवगढ़ी, अलीगढ़ निवासी युवक की शादी के लिए परिजन परेशान थे। कुछ दिन पहले उनकी मुलाकात बंटी निवासी गोविंदपुर खंदौली से हुई। बंटी के साथ संजय निवासी अलीगढ़ ने 22 अप्रैल को परिजनों से संपर्क किया। बताया कि 24 को लड़की दिखा दी जाएगी। कालिंदी विहार के होटल में दूल्हा परिजनों के साथ पहुंचा और संजय, बंटी, वीरपाल, शीतल से मुलाकात की। दुल्हन पूजा पुत्री विशन शर्मा निवासी नागपुर से मिलाया।
https://samachardoot.in/2022/04/26/minor-girl-kidnapped-and-raped-victim-recovered-after-a-year-youth-arrested/
दूल्हे का आरोप है कि शादी कराने के नाम पर बिचौलियों ने डेढ़ लाख रुपये नकद लिए थे। होटल को वीरपाल ने अपने साले का बताया था। होटल बुक करने के नाम पर भी पैसे लिए। 25 अप्रैल की तड़के तीन बजे तक होटल में शादी संपन्न हुई। लड़की के साथ दो महिलाएं और थीं, जो खुद को उसकी मौसी बता रही थीं।
https://samachardoot.in/2022/04/26/in-unrequited-love-a-merciless-murderer-turned-mad-waiting-for-the-police-after-3-murders-on-the-road/
रात में ही परिजन दुल्हन को लेकर अलीगढ़ रवाना हो गए। सुबह अलीगढ़ कोर्ट में शादी रजिस्टर्ड करानी थी। कोर्ट में कागजी कार्रवाई चल रही थी तभी दुल्हन लघुशंका का बहाना बनाकर गई और वापस नहीं लौटी। सब जगह तलाश करने के बाद भी नहीं मिली। दुल्हन अपने साथ जेवर और कैश ले गई है।
https://samachardoot.in/2022/04/25/truck-collides-with-devotees-van-four-killed-eight-injured/
दूल्हा और उसके परिजन अगले दिन मंगलवार को एत्मादुद्दौला स्थित में पहुंचे। होटलवालों ने आरोपियों से किसी भी प्रकार के संबंध होने से इंकार कर दिया। विवाद बढ़ा तो मौके पर पहुंच बुला ली गई। इंस्पेक्टर एत्मादुद्दौला सत्यदेव शर्मा ने बताया कि पीड़ितों की ओर से अभी तक तहरीर नहीं मिली है। दुल्हन अलीगढ़ से फरार हुई है। यहां पर हम जांच कर रहे हैं।









