विद्युत नियामक आयोग ने 24 घंटे में पार्क के पांच उद्योगों को बिजली आपूर्ति करने का दिया आदेश, आयोग के आदेश के बाद आर्थिक नाकेबन्दी स्थगित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। ओपी जिंदल इंडस्ट्रियल पार्क पूंजीपथरा में मौजूद चार दर्जन उद्योग व जिंदल प्रबंधन के मध्य चल रही तकरार के मध्य दो नए घटना क्रम सामने आने की जानकारी सामने आई है l पहले घटना क्रम में नियामक आयोग ने पांच उद्योगों को 24 घंटे के अंदर तत्काल डिमांड कांटेक्ट दर पर विधुत आपूर्ति का आदेश दिया l

 

 

इस सबन्ध की जानकारी विद्युत नियामक आयोग की अधिकृत बेबसाइट पर अपलोड भी कर दी गई है l एन आर टीएमटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ,एन आर स्टील फेरो प्राइवेट लिमिटेड,अजय इन्गार्ड प्राइवेट लिमिटेड,निर्मलानंद स्टील प्राइवेट लिमिटेड तिरुमाला बालाजी एलॉयस प्राइवेट लिमिटेड इन पांच उद्योगों के द्वारा विद्युत नियामक आयोग में जिंदल द्वारा विद्युत आपूर्ति रोके जाने पर 22 अप्रैल को याचिका दायर की जिस पर विचार करते हुए इन उद्योगों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए आयोग ने जिंदल समूह को 24 घंटे में अंदर विद्युत आपूर्ति का आदेश जारी किया l

 

विद्युत की दर उद्योग व जिंदल के मध्य तय डिमांड कांटेक्ट के अनुसार रहेगीl इस मामले को लेकर जिंदल ने भी बयान जारी करते हुए कहा था कि समझौते के अनुसार विद्युत आपूर्ति की जा रही हैl कल होने वाली आर्थिक नाकेबन्दी स्थगित की गई है l संघ के अन्य उद्योगों को विद्युत आपूर्ति किये जाने को लेकर जिंदल प्रबधन के रुख को देखते हुए आगे की रूप रेखा बनाई जाएगी।

 

दुसरे घटना क्रम में जिंदल प्रबंधन ने ओपी जिंदल इंडस्ट्रीयल पार्क का नाम बदलकर पूंजीपथरा इंडस्ट्रियल पार्क कर दिया इस मामले को लेकर जिंदल प्रबंधन द्वारा इस सबंन्ध में कोई आधिकारिक जानकारी नही दी गई वही नाम बदलने के पीछे यह बताया जा रहा है इस लड़ाई में स्वर्गीय ओम प्रकाश जिंदल का नाम व साख पर कोई बट्टा न लगे इसलिए इसका नाम बदला गया होगा l

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें