अवैध ढंग से बेची जा रही थी महुआ शराब, जब आबकारी टीम को मिली सूचना तब उप निरीक्षक आशीष उप्पल ने कार्रवाई कर आरोपी को भेजा जेल……पढ़िये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़. कलेक्टर भीम सिंह व सहायक आयुक्त आबकारी प्रकाश पाल के दिशा निर्देश में अवैध महुआ शराब के विरूद्ध आबकारी उपनिरीक्षक आशीष उप्पल के द्वारा लगातार कार्रवाई करते हुए अवैध ढंग से शराब का कारोबार करने वालों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है।

https://samachardoot.in/2022/05/05/unique-record-made-within-a-year-despite-this-continuous-action-continues-this-time-in-mahapalli-read-full-news/

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज सिटी कोतवाली क्षेत्र में गस्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि इंदिरा नगर निवासी खुशीराम चौहान पिता कृष्णो चौहान अपने रिहायशी घर में अवैध रूप से महुआ मदिरा बेच रहा है। जिसकी सूचना पुख्ता होने पर उपनिरीक्षक आशीष उप्पल ने अपनी टीम के साथ खुशीराम चैहान के घर में तलाशी ली गई।

https://samachardoot.in/2022/05/05/living-in-the-village-is-not-acceptable-for-the-lovers-who-returned-from-court-marriage-a-strange-decree-was-issued-in-the-presence-of-the-police/

इस दौरान एक सफेद मटमैला प्लास्टिक बोरे में 84 नग प्लास्टिक पाउच प्रत्येक में 180 मिली कुल 15.120 महुआ शराब को एक कमरे में छिपा कर रखा होना पाया गया। जिसके बाद अवैध महुआ शराब को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क 34(2)एवं 59 (क) के तहत कार्रवाई की गई।

https://samachardoot.in/2022/05/05/girl-sets-fire-to-depression-blames-herself-for-suicide-in-suicide-note/

उक्त कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक आशीष उप्पल द्वारा की गई। हमराह स्टाफ आबकारी मुख्य आरक्षक जयदान तिर्की, शिवकुमार वैष्णव, जीतेश नायक, प्रवीण जांगड़े, महिला आरक्षक गीता देवी कमल उपस्थित रहे।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें