एक साल के अंदर बनाया अनोखा रिकार्ड इसके बावजूद जारी है लगातार कार्रवाई, इस बार तो महापल्ली में………….पढिये पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। कलेक्टर भीम सिंह के मार्गदर्शन में और सहायक आयुक्त आबकारी प्रकाश पाल के निर्देशन में उड़नदस्ता टीम की लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई कर बाहरी प्रांत से शराब लाकर रायगढ़ जिले में सप्लाई करने वाले तस्करों पर कहर बनकर टूट रही है। इसी के तहत आबकारी उडनदस्ता प्रभारी ने एक युवक के पास से 24 नग बियर कर उसे जेल दाखिल कराया है। इससे पहले भी आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजित गुप्ता के द्वारा महज एक साल के अंदर 100 से अधिक शराब तस्करों को जेल दाखिल कराने का अनोखा रिकार्ड भी अपने नाम दर्ज करा चुके हैं।

https://samachardoot.in/2022/05/05/living-in-the-village-is-not-acceptable-for-the-lovers-who-returned-from-court-marriage-a-strange-decree-was-issued-in-the-presence-of-the-police/

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज मुखबिर से सूचना मिली कि चक्रधर नगरथाना अंतर्गत महापल्ली निवासी शंकर सतनामी अपने घर में पड़ोसी प्रांत ओडिसा से शराब लाकर अपने क्षेत्र में खपाता था। मुखबिर की सूचना की विश्वसनीयता पर उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता ने तत्काल अपनी टीम के साथ महापल्ली निवासी शंकर सतनामी के घर दबिश दी।

https://samachardoot.in/2022/05/05/girl-sets-fire-to-depression-blames-herself-for-suicide-in-suicide-note/

 

घर की तलाशी में उसके शयनकक्ष से ओडिसा राज्य में बेचे जाने योग्य की लेवल लगी 12 नग किंगफिशर बीयर और 12 नग हंटर बीयर कुल 24 नग मात्रा 15.6 लीटर जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)(ख)34(2)36, एवं 59(क)के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल दाखिल करने का आदेश प्राप्त हुआ।

https://samachardoot.in/2022/05/05/girlfriend-was-murdered-in-odisha-and-then-dead-body-was-thrown-in-chhattisgarh-because-of-this-the-lover-committed-the-incident-by-strangulation-tattoo-revealed-the-secret-read-full-news/

उक्त कार्यवाही आबकारी उड़नदस्ता एवं रायगढ़ उत्तर प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई एवं हमराह स्टाफ में नगर सैनिक कन्हैयालाल साहू निर्मल साव, अजय कैसर फिरुलाल चैहान, शत्रुघ्न सिदार एवं महिला सैनिक उर्सेला एक्का सरोज कंवर उपस्थित रहे।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें