सड़क किनारे मिली अधेड़ की लाश, सिर कुचलकर हत्या की घटना को दिया अंजाम, 15 दिन में हत्या की 5 घटनाएं आई सामने, पढ़े पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कवर्धा में शनिवार देर रात एक अधेड़ की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार सुबह सड़क किनारे पड़ा मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या या हादसा स्पष्ट हो सकेगा। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। हालांकि अगर इसको हत्या न भी मानें तो 15 दिनों में हत्या की 4 वारदातें हो चुकी हैं।

https://samachardoot.in/2022/05/07/sister-was-standing-on-the-bank-of-the-pond-the-crocodile-dragged-the-brother-who-was-taking-a-bath-in-deep-water/

 

 

जानकारी के मुताबिक, सरोधा मार्ग के तारो गांव स्थित फार्म हाउस के सामने रविवार सुबह अधेड़ का शव मिला। उसकी पहचान भुवन गंधर्व के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि भुवन घोठिया मार्ग पर रहता था और मजदूरी करता था। अभी तक पता चला है कि भुवन अक्सर शराब पीकर फार्म हाउस की ओर जाता था। शनिवार शाम को भी वह नशे में फार्महाउस पहुंचा था। वहां चौकीदार से विवाद भी किया। उसे नशे में देख चौकीदार घर चला गया।

https://samachardoot.in/2022/05/07/explosion-in-firecracker-factory-four-including-two-cousins-killed-many-missing/

 

अगले दिन सुबह जब चौकीदार पहुंचा तो फार्म हाउस के पास ही कॉम्पलेक्स के सामने भुवन की लाश पड़ी थी। उसके सिर से खून बह रहा था। इसके बाद उसने घटना की जानकारी अपने मालिक और पुलिस को दी। पुलिस के मौके से कोई हथियार या अन्य चीज नहीं मिली है, जिससे हत्या का पता चले। दूसरी ओर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

https://samachardoot.in/2022/05/07/four-pieces-of-wild-elephant-due-to-stumbling-of-goods-train-engine-derailed/

 

 

एडिशनल SP मनीषा ठाकुर रावटे ने बताया कि मृत व्यक्ति की पहचान भुवन गंधर्व के रूप में हुई है। वह शहर के ठाकुर देव चौक पर ठेला लगाता था। कभी-कभी मजदूरी भी करता था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या है या सामान्य मौत या फिर हादास, ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

https://samachardoot.in/2022/05/07/bride-made-after-marrying-in-temple-now-asking-for-25-lakhs-more-car-to-take-home-read-full-news/

 

पिछले 15 दिनों में कवर्धा में 4 हत्याएं हो चुकी हैं। 5वीं और आज की घटना को लेकर भी हत्या की आशंका है। पुलिस ने अभी तक दो मामलों की गुत्थी को सुलझा लिया है। इसमें दो नाबालिग सहित 3 आरोपी पकड़े जा चुके हैं, लेकिन दो वारदातों को लेकर अभी भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें