रायगढ़। कलेक्टर भीम सिंह के मार्गदर्शन में और सहायक आयुक्त आबकारी प्रकाश पाल के निर्देशन में अवैध महुआ शराब विक्रेताओं पर लगातार कार्रवाई आबकारी टीम कर रही है। इसी क्रम में उड़नदस्ता व घरघोड़ा प्रभारी रंजीत गुप्ता ने मुखबिर की सूचना में छापामार कार्रवाई करते हुए एक महिला के पास से 08 लीटर महुआ शराब जब्त कर उसे जेल दाखिल कराया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज मुखबिर से सूचना मिली कि पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तराईमाल निवासी लीलावती भगत अपने घर से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रही है, मुखबीर के सूचना के आधार पर लीलावती भगत के घर छापा मारा गया, जिसके तहत घर की तलाशी में किचन से 8 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)ख 34(2)59(क) के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से माननीय न्यायालय ने जेल दाखिल का आदेश दिया।
https://samachardoot.in/2022/05/05/unique-record-made-within-a-year-despite-this-continuous-action-continues-this-time-in-mahapalli-read-full-news/
उक्त कार्यवाही आबकारी उड़नदस्ता एवं घरघोड़ा प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई एवं हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक प्रभुवन बघेल एवं नगर सैनिक कन्हैयालाल साहू निर्मल साव अजय कसेर एवं महिला सैनिक उर्सेला एक्का सरोज कंवर उपस्थित रहे।









