रायगढ़। जिले की अग्रणी समाजसेवी संस्था लायंस क्लब रायगढ़ प्राइड ने अपने महत्वपूर्ण सेवा कार्यों से लायंस क्लब प्राइड का पूरी डिस्ट्रिक्ट में व पूरे रीजन में अपना परचम लहराते हुए पूरे जिले का मान बढ़ाया।लायंस क्लब प्राइड की इस उपलब्धि पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बन रहा है।
https://samachardoot.in/2022/05/10/the-youth-reached-the-police-station-after-mortally-attacking-the-old-man-who-was-drinking-tea-yet-the-police-did-not-arrest-him-read-the-full-news/
लायंस क्लब प्राइड की ऊर्जावान सचिव ने बताया कि लायंस क्लब रायगढ़ अपने सर्वश्रेष्ठ गतिविधियों से पूरे रीजन और पूरे डिस्ट्रिक्ट में क्लब का नाम रोशन किया है क्लब के एक्टिव अध्यक्षा लायन सरिता रतेरिया के मार्गदर्शन से पूरे साल भर 55 से ज्यादा गतिविधियों,जिसमे मुख्य रूप से अन्न दान महादान और डायबिटीक कैंप कर रीजन कॉन्फ्रेंस में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया।
https://samachardoot.in/2022/05/10/angry-wife-was-injured-by-hitting-an-ax-due-to-lack-of-favorite-food-treatment-continues-husband-absconding-read-full-news/
लायन सरिता रतेरिया को सर्वोत्तम अध्यक्ष अवार्ड से नवाजा गया साथ ही बैनर प्रेजेंटेशन भी में भी सर्वश्रेष्ठ बैनर प्रेजेंटेशन का प्रथम अवार्ड मिला इसके अंतर्गत मधुमेह,डायबिटिक कैंप और अन्न दान महादान सेवा गति का श्रेष्ठ सम्मान क्लब को मिला इसी संदर्भ में लायन स्नेहा चेतवानी ने बताया उन्हें रीजन -७ की श्रेष्ठ सचिव के सम्मान से भी नवाजा गया।
https://samachardoot.in/2022/05/10/troubled-under-debt-then-a-concocted-story-of-looting-lakhs-of-rupees-made-together-with-nephew-accused-caught-like-this-read-full-news/
क्लब के एक्टिव सचिव स्नेहा चेतवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि मई 7 और 8 को कटनी में पूरी डिस्ट्रिक्ट की फोर्थ कैबिनेट में लायन सरिता रतेरिया जी को श्रेष्ठ अध्यक्ष सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया गया साथ ही उन्हें सर्वश्रेष्ठ सेवा गति सम्मान प्रदान किया गया उन्होंने बताया कि लायंस क्लब प्राइड के ऊर्जावान अध्यक्ष व क्लब के सभी सदस्यों के मार्गदर्शन से पूरे साल भर लायन क्लब प्राइड के द्वारा बहुत ही अच्छी सेवा गतिविधि सहयोग गतिविधि की गई जिसके फलस्वरूप पूरे डिस्ट्रिक्ट में हमें हमारे क्लब को और अध्यक्षा को यह श्रेष्ठ सम्मान प्रदान किया गया।
https://samachardoot.in/2022/05/09/the-merchant-dropped-a-bag-full-of-25-lakh-rupees-going-to-deposit-in-the-bank-men-and-women-were-seen-picking-up-in-cctv-police-looking-for-both/
साथ ही क्लब की एक्टिव सदस्य लायन लता अग्रवाल को विशेष सहयोग क्लब को मिलता है फोर्थ डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस जो कटनी में हुई उसमें लता अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा और उन्हें डिस्ट्रिक्ट में श्रेष्ठ सहयोग सम्मान प्रदान किया गया यह हमारे क्लब के लिए बहुत ही खुशी की बात थी क्लब अध्यक्षा ने उन्हें दिल से बधाई दी।
https://samachardoot.in/2022/05/09/for-this-reason-this-person-has-not-eaten-rice-for-55-years-the-reason-will-be-surprised/
पूरी डिस्ट्रिक्ट में बहुत ही शानदार बैनर प्रेजेंटेशन देखकर लोगों ने सराहना की वह उनका सम्मान किया! उन्होंने बताया की क्लब अध्यक्ष लायन सरिता रतेरिया जी व वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन से क्लब ने पूरे साल भर में अपने शहर रायगढ़ में विभिन्न सेवा गतिविधियों को एक नया आयाम दिया और सभी सदस्यों के सहयोग से आज पूरी डिस्ट्रिक्ट में पूरे रीजन में लायंस क्लब रायगढ़ प्राइड का नाम रोशन किया।
https://samachardoot.in/2022/05/08/woman-jailed-with-08-liters-of-mahua-liquor-action-of-flying-squad-and-house-in-charge-ranjit-gupta/
क्लब की अध्यक्ष ने बताया कि लायंस क्लब रायगढ़ प्राइड समय-समय पर अपने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर-१ लायन शैलेश अग्रवाल जी व रीजन चेयरमैन लायन ऋषि वर्मा जी ज़ोन चेयरमैन लायन पायल अग्रवाल जी के मार्ग दर्शन और क्लब के सभी सदस्यों के सहयोग से ही पूरे साल भर अच्छी सेवा सहयोग गतिविधियां कर रायगढ़ शहर में करते हुए पूरे डिस्ट्रिक्ट व पूरे रीजन में लायंस क्लब रायगढ़ प्राइड का नाम रोशन किया साथ ही उन्होंने बताया कि क्लब की सफलता अपने सभी सदस्यों के सहयोग से ही सफल होती है ।
https://samachardoot.in/2022/05/08/when-the-buffalo-business-was-closed-in-the-lockdown-it-became-the-kingpin-of-motorcycle-thieves-the-police-seized-40-bikes/
उन्होंने अपने सभी वरिष्ठ सदस्य और क्लब सदस्यों का दिल से आभार व्यक्त किया कि आज उन्ही के सहयोग से लायंस क्लब रायगढ़ प्राइड का नाम पूरे रीजन में सर्वोत्तम अध्यक्ष, सर्वश्रेष्ठ बैनर प्रेजेंटेशन सर्वश्रेष्ठ सेवा गतिविधि डायबिटीज कैंप अन्न दान महादान आदि विशेष स्थान प्राप्त किया व पूरी डिस्ट्रिक्ट में श्रेष्ठ अध्यक्ष श्रेष्ठ सेवा गतिविधि सम्मान प्राप्त कर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रही हैं।
https://samachardoot.in/2022/05/08/dead-body-of-a-middle-aged-found-on-the-roadside-killed-by-crushing-the-head-5-incidents-of-murder-came-to-the-fore-in-15-days-read-full-news/
अध्यक्ष लायन सरिता रतेरिया जी का मानना है कि किसी भी क्लब की श्रेष्ठता उनके क्लब के कार्यों से सभी क्लब सदस्यों व शहरवासियों के सहयोग से ही संपन्न होता है! उन्होंने अपने क्लब के सभी सदस्यों का दिल से आभार व्यक्त किया धन्यवाद दिया जिनके सहयोग से ही लायंस क्लब रायगढ़ प्राइड का नाम पूरे डिस्ट्रिक्ट में पूरे रीजन में रोशन हुआ है। साथ ही शहर वासियों का भी धन्यवाद किया कि उन्होंने समय-समय पर अपना सहयोग प्रदान किया।









