रायगढ़। सारंगढ़ पुलिस द्वारा टिमरलगा के फाईनेंशियल कम्पनी से चोरी हुए 8,23,000 को तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूरे रकम की बरामदगी किया गया है।
https://samachardoot.in/2022/05/10/looted-in-film-style-slept-as-a-baraati-absconded-with-jewelery-and-cash-worth-lakhs/
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी कंपनी में कार्यरत फील्ड अफसर बड़ी चालाकी से रूपयों की चोरी कर पूरे रकम को आफिस के पीछे गड्ढे में दबाकर स्वयं बिलासपुर चला गया ताकि किसी को संदेह न हो। मामले में एडिशनल एसपी लखन पटले व सुपरविजन अधिकारी एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल से मिले महत्वपूर्ण दिशा निर्देशन पर थाना प्रभारी सारंगढ़ विवेक पाटले द्वारा गवाहों से पूछताछ कर मौके पर उपलब्ध साक्ष्यों को जोड़ते हुए आरोपी का पता लगा लिये, पुलिस की एक टीम आरोपी को बिलासपुर से हिरासत में लेकर सारंगढ़ लाया गया जिसके बाद पूरे रकम की बरामदगी की गई है। आरोपी को आज नकबजनी के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
https://samachardoot.in/2022/05/10/the-youth-reached-the-police-station-after-mortally-attacking-the-old-man-who-was-drinking-tea-yet-the-police-did-not-arrest-him-read-the-full-news/
विवेचना दरम्यान थाना प्रभारी सारंगढ़ निरीक्षक विवेक पाटले द्वारा मौके का निरीक्षण कर शाखा प्रबंधक, फील्ड अफिसर एवं अन्य स्टाफ से बारीकी से पूछताछ किया गया, घटना दिनांक को बाहर से शाखा में आये लोगों की जानकारी लिये जिसमें सभी सबूत चोरी में शाखा के ही किसी स्टाफ के संलिप्तता की ओर इशारा कर रहे थे। तब थाना प्रभारी द्वारा सभी स्टाफ के पूरे दिन की गतिविधियों की जानकारी लिये जिसमें पता चला कि शाखा में फील्ड अफिसर का कार्य करने वाला सुनील कुमार लंबी छुट्टी के बाद वापस काम ज्वाइन किया है जो आफिस के बाद बिलासपुर चला गया था।
https://samachardoot.in/2022/05/10/angry-wife-was-injured-by-hitting-an-ax-due-to-lack-of-favorite-food-treatment-continues-husband-absconding-read-full-news/
सुनील के एकाएक बिलासपुर चले जाने पर पुलिस को एवं उनके साथी कर्मचारियों को भी संदेह हुआ। थाना प्रभारी के कहने पर कम्पनी के स्टाफ द्वारा सुनील को शाखा आने कहा गया तो वह समय लगेगा कहकर टाल मटोल करने लगा। थाना प्रभारी विवेक पाटले द्वारा एक टीम सुनील को बिलासपुर से लाने रवाना किये गया जिसे बिलासपुर से लाकर कड़ी पूछताछ करने पर काफी रकम को देखकर लालच में आकर चोरी करना कबूल किया और रूपयों को प्लास्टिक में भरकर कपडे वाले बैग में डालकर आफिस के पीछे बैग सहित जमीन में दबा देना बताया।
https://samachardoot.in/2022/05/10/troubled-under-debt-then-a-concocted-story-of-looting-lakhs-of-rupees-made-together-with-nephew-accused-caught-like-this-read-full-news/
आरोपी के मेमोरेंडम पर जमीन को खोदकर पूरे रकम की रिकवरी किया गया है। आरोपी सुनील कुमार पिता चरण लाल उम्र 24 वर्ष, निवासी केंवटाडीह थाना पचपेड़ी, बिलासपुर को थाना सारंगढ़ के नकबजनी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।









