रायगढ़. कलेक्टर भीम सिंह के मार्गदर्शन में और सहायक आयुक्त आबकारी प्रकाश पाल के निर्देशन में अवैध महुआ शराब विक्रेताओं पर लगातार कार्रवाई आबकारी उड़नदस्ता टीम कर रही है। इसी क्रम में आज उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता ने एक बार फिर से अपनी सक्रियता का परिचय देते हुए एक व्यक्ति के पास से 13 लीटर महुआ शराब जब्त कर आरोपी युवक को जेल दाखिल कराया है।
https://samachardoot.in/2022/05/11/the-days-of-summer-are-not-far-away-monsoon-coming-earlier-this-year-know-from-when-it-will-rain/
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज गश्त के दौरान उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली कि पूंजीपथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेरवानी निवासी कौशल झरिया अपने घर से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रही है, मुखबीर की सूचना के बाद कौशल झरिया के घर में छापा मारा गया।
https://samachardoot.in/2022/05/11/the-chital-was-crossing-the-road-then-came-in-the-grip-of-a-heavy-vehicle-died-on-the-spot-the-incident-happened-here-read-the-full-news/
तलाशी में एक प्लास्टिक बाल्टी से 65 प्लास्टिक पाउच में कुल 13 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)ख 34(2)59(क)के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से माननीय न्यायालय ने जेल दाखिल का आदेश दिया।
https://samachardoot.in/2022/05/11/the-effect-of-cyclonic-storm-asani-is-visible-in-chhattisgarh-there-is-a-possibility-of-thunder-and-lightning/
इस छापामार कार्रवाई में आबकारी उड़नदस्ता एवं घरघोड़ा प्रभारी रंजीत गुप्ता हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक प्रभुवन बघेल एवं नगर सैनिक कन्हैयालाल साहू निर्मल साव अजय कसेर,फिरुलाल चैहान एवं महिला सैनिक उर्सेला एक्का सरोज कंवर उपस्थित रहे।









