बड़े ही शातिर व प्रोफेशनल तरीके से देते थे चोरी की घटनाओं को अंजाम, 03 सूने मकानों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, एक अभी भी,पढ़ें पूरी खबर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। एक के बाद लगातार बड़े ही शातिर अंदाज में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चोर गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है, जबकि उसका एक साथी अभी भी फरार है, पकड़े गए युवक से पुलिस ने लाखों की नगदी के अलावा सोने चांदी के जेवरात बरामद किया है।

https://samachardoot.in/2022/05/11/illegal-liquor-was-being-sold-fearlessly-then-suddenly-ranjit-guptas-team-reached-13-liters-of-liquor-confiscated-accused-reached-jail-read-full-news/

 

 

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी लीला राम साहू ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह त्रिमूर्ती मंदिर के पास मठपुरैना रायपुर में रहता है। प्रार्थी 07 मई को अपने घर के दरवाजा में ताला लगाकर परिवार सहित शादी कार्यक्रम में ग्राम तर्रागोंदी गया था। प्रार्थी 09 मई को वापस अपने घर आया तो देखा घर के बाहर दरवाजा का कुंडी टूटा हुआ था घर अंदर जाकर देखा तो समान बिखरा हुआ था आलमारी का दरवाजा खुला हुआ लाॅकर टूटा हुआ था।

https://samachardoot.in/2022/05/11/and-when-the-mla-trapped-between-wild-elephants-the-main-road-was-jammed-for-hours-dial-112-and-the-forest-staff-reached-the-spot-after-this-read-full-news/

 

आलमारी के लाॅकर में रखें सोने, चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम नहीं थे। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर के दरवाजा का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर आलमारी का लाॅकर तोड़कर सोने, चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम को चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 319/22 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

https://samachardoot.in/2022/05/11/the-days-of-summer-are-not-far-away-monsoon-coming-earlier-this-year-know-from-when-it-will-rain/

 

वहीं सुनील राजपूत ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह त्रिमूर्ति मंदिर के पास मठपुरैना रायपुर में रहता है। प्रार्थी दिनांक 08 मई को अपने घर के दरवाजा में ताला लगाकर परिवार के सहित शादी कार्यक्रम में अधियारखोर सम्बलपुर गया था। 09 मई को प्रार्थी के पड़ोसी ने प्रार्थी को फोन कर बताया कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है दरवाजा खुला हुआ है। जिस पर प्रार्थी घर आकर देखा तो घर के बाहर दरवाजा का ताला टूटा हुआ था घर अंदर जाकर देखा तो समान बिखरा हुआ पडा था अलमारी का लाॅकर टूटा हुआ था।

https://samachardoot.in/2022/05/11/the-chital-was-crossing-the-road-then-came-in-the-grip-of-a-heavy-vehicle-died-on-the-spot-the-incident-happened-here-read-the-full-news/

 

आलमारी में रखे सोने, चांदी के जेवरात, बिल, 01 नग होम थियेटर, 01 नग ट्रीमर, 02 नग मोबाईल फोन, 01 नग हाथ घडी तथा नगदी रकम नहीं था, कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 320/22 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

https://samachardoot.in/2022/05/11/the-effect-of-cyclonic-storm-asani-is-visible-in-chhattisgarh-there-is-a-possibility-of-thunder-and-lightning/

 

इसी तरह की अन्य घटना में प्रार्थी कुंजबिहार देवांगन ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह त्रिमूर्ति मंदिर के पास मठपुरैना रायपुर में रहता है। प्रार्थी 09 मई को अपने घर के दरवाजा में ताला लगाकर परिवार के साथ शादी कार्यक्रम में अपने रिश्तेदार के घर ग्राम बरोंडा राजिम गया था।

https://samachardoot.in/2022/05/11/dead-body-of-a-young-man-found-in-a-bloody-condition-in-the-field-murdered-by-unknown-people-by-stabbing-him-police-on-the-spot-read-full-news/

 

10 मई को प्रार्थी के पडोसी संतोष देवांगन ने प्रार्थी को फोन कर बताया कि उसके घर का ताला टूटा हुआ है एवं दरवाजा खुला हुआ है। जिस पर प्रार्थी घर आकर देखा तो घर के बाहर दरवाजा का ताला टूटा हुआ था, अंदर जाकर देखा तो समान बिखरा हुआ पडा था। घर के कमरे में रखा आलमारी भी खुला हुआ था एवं अंदर का लाकर टूटा हुआ था।

https://samachardoot.in/2022/05/10/the-youth-reached-the-police-station-after-mortally-attacking-the-old-man-who-was-drinking-tea-yet-the-police-did-not-arrest-him-read-the-full-news/

 

लाॅकर में रखें सोने, चांदी के जेवरात एवं नगदी रकम नहीं था, कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक क्रमांक 321/22 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

https://samachardoot.in/2022/05/10/troubled-under-debt-then-a-concocted-story-of-looting-lakhs-of-rupees-made-together-with-nephew-accused-caught-like-this-read-full-news/

 

चोरी की घटनाओं को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री आकाश राव गिरिपुंजे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध  अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानी बस्ती  राजेश चैधरी, प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट  गिरीश तिवारी तथा थाना प्रभारी टिकरापारा  अमित बेरिया को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट तथा थाना टिकरापारा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया।

https://samachardoot.in/2022/05/10/angry-wife-was-injured-by-hitting-an-ax-due-to-lack-of-favorite-food-treatment-continues-husband-absconding-read-full-news/

 

टीम के सदस्यों द्वारा घटनाओं के संबंध में समस्त प्रार्थियों से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही घटना स्थलों का बारिकी से निरीक्षण कर आसपास के लोगों से भी विस्तृत पूछताछ किया गया। घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से भी अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे थे। टीम के सदस्यों द्वारा चोरी के पुराने आरोपियों को तस्दीक करने के साथ ही हाल ही में जेल से रिहा हुए चोरी के आरोपियों के संबंध में भी तस्दीक कर उनकी गतिविधियों पर सतत निगाह रखीं जाकर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रहीं थी।

https://samachardoot.in/2022/05/10/looted-in-film-style-slept-as-a-baraati-absconded-with-jewelery-and-cash-worth-lakhs/

 

 

इसी दौरान आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम को सी.सी.टी.व्ही. कैमरें के फुटेज में आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा घटना में संलिप्त आरोपी को चिन्हांकित करने में सफलता मिलीं। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त संतोषी नगर टिकरापारा निवासी रामकुमार साहू उर्फ राजू की पतासाजी कर पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी रामकुमार साहू उर्फ राजू द्वारा अपने साथी असवन निषाद निवासी संतोषी नगर टिकरापारा के साथ मिलकर चोरी की उक्त तीनों घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया गया।

 

जिस पर आरोपी रामकुमार साहू उर्फ राजू को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर कब्जे से चोरी की सोने, चांदी के जेवरात, नगदी रकम 4,500/- रूपये, 01 नग होम थियेटर, साउंड स्पीकर तथा चोरी के पैसों से क्रय किया गया 01 नग मोबाईल फोन, चार्जर जुमला कीमती लगभग 1,20,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त आला जरब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। घटना में संलिप्त आरोपी असवन निषाद फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

 

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें