रायगढ़ । कलेक्टर भीम सिंह के मार्गदर्शन में और सहायक आयुक्त आबकारी प्रकाश पाल के निर्देशन में रायगढ़ जिले में अवैध महुआ शराब विक्रेताओं पर आबकारी टीम के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता ने मुखबिर की सूचना पर एक घर मे छापामार कार्रवाई करते हुए 20 लीटर महुआ शराब जप्त कर आरोपी को जेल दाखिल कराया है।
https://samachardoot.in/2022/05/15/india-stopped-exporting-wheat-the-world-got-chilli-the-war-in-g-7/
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज सरिया थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कटंग पाली निवासी भरत लाल कोड़ाकु अपने घर से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रही है।
https://samachardoot.in/2022/05/15/blast-occurred-while-extinguishing-the-fire-the-constables-finger-was-cut-and-the-jaw-was-also-injured-2-firemen-were-also-injured/
मुखबीर की सूचना पर कटंग पाली निवासी भरत लाल कोडाकु के घर छापा मारा गया। इस दौरान तलाशी में एक प्लास्टिक से 20 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क 34(2)59(क)के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से माननीय न्यायालय ने जेल दाखिल का आदेश दिया।
https://samachardoot.in/2022/05/15/skin-lesions-hair-fall-four-strange-symptoms-of-corona-that-you-might-not-have-heard/
उक्त कार्यवाही आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई एवं हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक प्रभुवन बघेल एवं नगर सैनिक कन्हैयालाल साहू निर्मल साव अजय कसेर,फिरुलाल चौहान एवं महिला सैनिक उर्सेला एक्का सरोज कंवर उपस्थित रहे।
https://samachardoot.in/2022/05/14/unprecedented-performance-of-students-state-topper-of-both-10th-and-12th-suman-patel-became-the-state-topper-in-the-10th-examination-from-the-district-secured-98-67-percent-marks-kunti-sao-secured/
आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि जिलें में अवैध शराब का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अवैध महुआ शराब एवं अन्य प्रांत की शराब पर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।









