तालाब में नहाते समय हुआ बड़ा हादसा, गहरे पानी मे डूबकर 2 नाबालिग बच्चों की हो गई मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायगढ़। रायगढ जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम महका में स्थित तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी मे डूबने से 2 नाबालिगों की मौत हो गई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

https://samachardoot.in/2022/05/15/in-charge-of-the-flying-squad-ranjit-gupta-the-guerilla-action-continues-now-the-accused-has-been-sent-to-jail-with-20-liters-of-mahua-liquor-in-this-police-station-area-read-full-news/

 

इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार ग्राम महका निवासी मुकेश शर्मा के पुत्र श्याम कुमार शर्मा उम्र लगभग 12 वर्ष व सागर कुमार शर्मा, उम्र लगभग 10 वर्ष दोनों आज सुबह 10 बजे तालाब में नहाने गए हुए थे।

https://samachardoot.in/2022/05/15/if-the-bride-did-not-come-from-the-maternal-home-the-young-man-hanged-himself-know-the-whole-matter/

 

तालाब में नहाते नहाते अचानक दोनों नाबालिग गहरे पानी मे पहुंच गए जहां पानी मे डूबकर दोनों को मौत हो गई, बताया जाता है को दोनों को तैरना नही आता था, इसी वजह ये घटना घट गई। परिजनों के द्वारा तालाब में डूबे दोनों युवकों को तत्काल निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्रारंभिक उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

https://samachardoot.in/2022/05/15/india-stopped-exporting-wheat-the-world-got-chilli-the-war-in-g-7/

 

दोनों के शव को   पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौप दिया जाएगा। खरसिया के महका में हुए इस दुखद घटना से आज  पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। बहरहाल खरसिया चौकी पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें