भारत में गर्मी से कोहराम और इन राज्यों में बारिश ढा रही कहर, 8 लोगों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी कहर बरपा रही है। राजधानी दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश, बिहार और राजस्थान में भयंकर लू चल रही है। दूसरी तरफ देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नॉर्थईस्ट में हो रही भारी बारिश की वजह से कम से कम आठ लोगों की जान चली गई।

https://samachardoot.in/2022/05/16/so-far-115-excise-flying-squad-in-charge-ranjit-gupta-wreaking-havoc-on-those-doing-illegal-liquor-business-once-again-read-full-news/

 

अधिकारियों के मुताबिक असम के डीमा हसाओ जिले में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से कई रेलवे स्टेशन बंद रहे। उन्होंने कहा कि विपरीत हालात में सुदूर इलाकों में रहने वाले करीब दो लाख लोगों का संपर्क बाकी राज्य से कट गया। पानी के तेज बहाव की वजह से पुल और सड़कें या तो टूट गए या बह गए।

https://samachardoot.in/2022/05/16/a-big-accident-happened-while-taking-a-bath-in-the-pond-2-minor-children-died-by-drowning-in-deep-water/

 

लोगों की मदद के लिए सेना ने हेलिकॉप्टर तैनात किए हैं। बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में भी भारी बारिश और कटाव की वजह से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। राज्य की राजधानी ईटानगर में एक घर ढहने की वजह से दो की मौत हो गई। इसके अलावा भूस्खलन की वजह से दो मजदूरों की मौत हो गई।

https://samachardoot.in/2022/05/15/if-the-bride-did-not-come-from-the-maternal-home-the-young-man-hanged-himself-know-the-whole-matter/

 

असम में भी चार लोगों की मौत की खबर है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक इस क्षेत्र में भारी बारिश का अनुमान जताया है। बता दें कि भारत के हिमालयी क्षेत्रों में बाढ़ और भूस्खलन सामान्य बात है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्लोबल वार्मिंग की वजह से अब बाढ़ की समस्या ज्यादा हो गई है। 2020 में उत्तराखंड में भारी बारिश की वजह से कम से कम 200 लोगों की मौत हो गई थी। 2013 की त्रासदी में वहां हजारों लोग मारे गए थे।

https://samachardoot.in/2022/05/15/in-charge-of-the-flying-squad-ranjit-gupta-the-guerilla-action-continues-now-the-accused-has-been-sent-to-jail-with-20-liters-of-mahua-liquor-in-this-police-station-area-read-full-news/

मॉनसून ने बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी हिस्से में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग का कहना है कि इस बार चार दिन अडवांस 27 मई को ही मॉनसून केरल पहुंच जाएगा। केरल में इन दिनों प्री मॉनसून बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कई जिलों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि दो तीन दिन में अडमान सागर और अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में मॉनसून का असर नजर आने लगेगा।

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें