रायगढ़। कलेक्टर भीम सिंह के मार्गदर्शन में और सहायक आयुक्त आबकारी प्रकाश पाल के निर्देशन में उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता के द्वारा अवैध महुआ शराब विक्रेताओं पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से अवैध रूप से महुआ शराब का कारोबार करने वालों में हडकंप व्याप्त है। इसी क्रम में आज फिर एक बार ताबड़तोड कार्रवाई करते हुए एक ग्रामीण महिला के पास से 14 लीटर महुआ शराब जब्त कर उसे जेल दाखिल कराया गया है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आज तमनार थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली कि कोलम निवासी रथकुंवर चैहान अपने घर से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रही है। मुखबीर की सूचना की सूचना पर कोलम निवासी रथकुंवर चैहान के घर छापा मारा गया।
इस दौरान तलाशी में एक प्लास्टिक डिब्बे से 14 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)क 34(2)59(क)के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से माननीय न्यायालय ने जेल दाखिल का आदेश दिया। आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि अवैध महुआ शराब एवं अन्य प्रांत की शराब पर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। जो भी व्यक्ति अवैध शराब का विक्रय करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।
एक जानकारी के अनुसार आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता पिछले साल जनवरी माह में रायगढ़ पोस्टिंग के बाद मात्र एक साल के भीतर ही 100 से अधिक अवैध शराब के कारोबार करने वाले कारोबियों को जेल दाखिल कराकर एक अनोखा रिकार्ड अपने नाम दर्ज करा चुके हैं। वहीं मई माह में अभी तक 06 अवैध महुआ शराब के विके्रताओं को कुल मिलाकर 115 लोगों को जेल की हवा खिला चुके हैं। आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के इस तरह की ताबड़तोड कार्रवाई से पूरे जिले के शराब तस्करों में दहशत है और कई ऐसे लोग जो अवैध शराब का कारोबार करते थे उनके द्वारा यह कार्य बंद कर दिया गया है।
https://samachardoot.in/2022/05/15/in-charge-of-the-flying-squad-ranjit-gupta-the-guerilla-action-continues-now-the-accused-has-been-sent-to-jail-with-20-liters-of-mahua-liquor-in-this-police-station-area-read-full-news/
आज की छापामार कार्रवाई के दौरान आबकारी उड़नदस्ता एवं घरघोड़ा प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई एवं हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक प्रभुवन बघेल एवं नगर सैनिक कन्हैयालाल साहू निर्मल साव अजय कसेर,फिरुलाल चैहान एवं महिला सैनिक उर्सेला एक्का सरोज कंवर उपस्थित रहे।









