सड़क निर्माण की खुशी, रोड बना रे… गीत गाकर नाचे रहे बच्चे, CM भूपेश बोले- बच्चों के सपने सैर करने लगे….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर में सड़क निर्माण बड़ी चुनौती है। कई बार टेंडर निकालने के बाद भी ठेकेदार नहीं मिलते। ऐसे में राज्य सरकार बीहड़ जंगलों में फोर्स की मौजूदगी में सड़कों का निर्माण करवा रही है। नक्सलगढ़ के नाम से मशहूर सुकमा जिले के करीगुंडम इलाके में सड़क का निर्माण शुरू हुआ है।

https://samachardoot.in/2022/06/03/minor-gang-raped-in-mercedes-car-all-accused-minors-including-mlas-son-read-full-news/

 

 

आजादी के कई दशक बाद इस इलाके में सड़क निर्माण शुरू हुआ है। इससे गांव के बच्चे इतने खुश हैं कि बन रही सड़क पर ही खड़े होकर गाना गाते और नाचते दिख रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल ने बच्चों के इस वीडियो को अपने ट्विटर एकाउंट पर भी शेयर किया है।

https://samachardoot.in/2022/06/03/went-to-steal-coal-in-a-closed-mine-two-villagers-died-due-to-drowning-in-the-soil/

 

दरअसल, दर्जनभर छोटे-छोटे बच्चे सुर में सुर मिलाकर ‘रोड बना रे… रोड बना रे… गीत गा रहे हैं और नाच रहे हैं। बच्चों के नाचने-गोने का यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

https://samachardoot.in/2022/06/03/crpf-jawan-injured-after-being-hit-by-ied-shifted-to-raipur-joint-party-went-out-on-search/

 

 

यह वीडियो सुकमा जिले के करीगुंडम गांव का है। सड़क निर्माण के दौरान गांव के कुछ बच्चे वहां आए और वहीं गोल घेरा बनाकर रोड बना रे… गाना शुरू कर दिया। सड़क निर्माण में लगे किसी ने बच्चों को वीडियो बना लिया। करिगुंडम गांव ऐसे इलाके में पड़ता है, जहां सड़क बनाना बड़ी चुनौती है।

https://samachardoot.in/2022/06/03/spiderman-thief-imprisoned-in-cctv-see-how-he-climbed-through-the-wall-video-viral/

 

 

अभी भारी सुरक्षा के बीच काम शुरू हुआ है। सुकमा जिला मुख्यालय से 70 किमी दूर और दोरनापाल-जगरगुंडा मार्ग पर कांकेरलंका गांव से करीब 11 किमी दूर करिगुंडम गांव में कुछ महीने पहले पुलिस कैंप खोला गया है। यह नक्सलियों का कोर जोन एरिया है।

https://samachardoot.in/2022/06/03/awarded-gold-medal-by-governor-ved-vyas-samarth/

 

https://twitter.com/bhupeshbaghel/status/1532936206425550848?s=20&t=YQaI3r4f3sOhJujycNXYjw

samachardoot
Author: samachardoot

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें